सड़क दुर्घटना में एयरबैग न खुलने पर टोयोटा को झटका, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इनोवा कार व 36.83 लाख मुआवजे का दिया आदेश

सड़क दुर्घटना में एयरबैग न खुलने पर टोयोटा को झटका, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इनोवा कार व 36.83 लाख मुआवजे का दिया आदेश

बिलासपुर: सड़क दुर्घटना के दौरान इनोवा कार के एयरबैग न खुलने के मामले में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को उपभोक्ता आयोग के बाद अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। हाई कोर्ट ने राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश को बरकरार रखते हुए पीड़ित पक्ष को अतिरिक्त मुआवजा देने के निर्देश जारी किए हैं।

यह मामला कोरबा शहर के सीतामढ़ी निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यापारी अमित अग्रवाल से जुड़ा है। 23 अप्रैल 2023 को वे रायपुर से कोरबा अपने भाई सुमित अग्रवाल की इनोवा कार से लौट रहे थे। ग्राम तरदा के समीप सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई और एक पेड़ से जा टकराई। हादसा अत्यंत गंभीर था, जिसमें अमित अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं। घायल अमित अग्रवाल का इलाज रायपुर और हैदराबाद में कराया गया, जिस पर लगभग 37 लाख का खर्च आया। उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कार का एक भी एयरबैग सक्रिय नहीं हुआ।

इस आधार पर वाहन स्वामी सुमित अग्रवाल ने इनोवा कार निर्माता टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी के विरुद्ध जिला उपभोक्ता आयोग, कोरबा में शिकायत दर्ज कराई। कंपनी के प्रतिनिधि आयोग के समक्ष उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते आयोग ने एकपक्षीय सुनवाई करते हुए कंपनी को नया वाहन अथवा उसके समकक्ष राशि के साथ इलाज में खर्च की गई रकम चुकाने का आदेश दिया।

Read More धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

इस आदेश के खिलाफ टोयोटा ने छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग, बिलासपुर में अपील दायर की। कंपनी की ओर से अधिवक्ता ओम कुकरेजा ने दलील दी कि बीमा कंपनी द्वारा मरम्मत हेतु 12 लाख का भुगतान किया गया था, एयरबैग न खुलने को लेकर कोई विशेषज्ञ रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई और शिकायतकर्ता दुर्घटना का प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। वहीं, शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता नूतनसिंह ठाकुर ने तर्क रखा कि दुर्घटना की गंभीरता, वाहन की क्षति और पीड़ित को आई चोटें स्वयं वाहन में तकनीकी खामी को दर्शाती हैं।

Read More CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस

राज्य उपभोक्ता आयोग ने सर्वेयर रिपोर्ट, वाहन को हुई भारी क्षति और पीड़ित की गंभीर चोटों को आधार बनाते हुए स्पष्ट रूप से माना कि इतनी बड़ी दुर्घटना में एयरबैग का न खुलना विनिर्माण दोष का प्रमाण है। आयोग ने कहा कि सुरक्षा के उद्देश्य से खरीदी गई महंगी कार में आवश्यकता के समय सुरक्षा उपकरणों का काम न करना सेवा में गंभीर कमी है। राज्य आयोग ने कंपनी को निर्देश दिया कि वह 30 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को नया इनोवा वाहन या 23.83 लाख का भुगतान, साथ ही शारीरिक व मानसिक कष्ट तथा वाद व्यय की राशि प्रदान करे।

इस आदेश को चुनौती देते हुए कंपनी हाई कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां भी उसे कोई राहत नहीं मिली। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य आयोग के निर्णय को पूरी तरह सही ठहराते हुए कंपनी को अतिरिक्त 1 लाख शारीरिक व मानसिक पीड़ा के लिए तथा 10,000 वाद व्यय देने का आदेश दिया। यह फैसला न केवल उपभोक्ता अधिकारों की मजबूती को दर्शाता है, बल्कि वाहन निर्माताओं की सुरक्षा जिम्मेदारियों पर भी एक महत्वपूर्ण संदेश देता है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच