प्रोटोकॉल पर रार: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को नहीं मिली फॉलो गार्ड की गाड़ी, एसपी ने पूछी कैटेगरी तो भड़के मंत्री तब अधिकारियों को देनी पड़ी सफाई

प्रोटोकॉल पर रार: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को नहीं मिली फॉलो गार्ड की गाड़ी, एसपी ने पूछी कैटेगरी तो भड़के मंत्री तब अधिकारियों को देनी पड़ी सफाई

मुंगेली/जांजगीर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुंगेली और जांजगीर में प्रशासनिक लापरवाही के चलते मंत्री जी इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने आधा-अधूरा प्रोटोकॉल लेने से ही मना कर दिया। जांजगीर में तो पुलिस कप्तान द्वारा मंत्री की प्रोटोकॉल कैटेगरी पूछे जाने पर मामला और बिगड़ गया।

मुंगेली में पायलट मिली पर फॉलो गार्ड नदारद

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जब अपने गृह जिले मुंगेली के दौरे पर पहुंचे तो वहां सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखने को मिली। नियम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के काफिले के आगे पायलट वाहन और पीछे फॉलो गार्ड की गाड़ी होनी चाहिए। लेकिन मुंगेली में उन्हें सिर्फ पायलट वाहन दिया गया और पीछे की सुरक्षा गायब थी। प्रोटोकॉल में इस कमी को देखकर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख मुंगेली एसपी भोज राम पटेल ने तुरंत मोर्चा संभाला। भोज राम पटेल ने बताया कि उन्होंने मंत्री के प्रोटोकॉल विभाग से चर्चा की और तुरंत जरूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

जांजगीर एसपी के सवाल पर गरमाया माहौल

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विवाद का दूसरा हिस्सा जांजगीर जिले में सामने आया। यहां मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा कार्यक्रम था। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान जांजगीर एसपी विजय पांडे ने केंद्रीय राज्य मंत्री की प्रोटोकॉल श्रेणी (कैटेगरी) को लेकर सवाल पूछ लिया। एक केंद्रीय मंत्री से उनकी सुरक्षा श्रेणी पूछना अपमानजनक माना गया और मंत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अमले की इस संवेदनहीनता को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासनिक चूक या जानकारी का अभाव?

एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर केंद्रीय मंत्री के साथ हुए इस व्यवहार ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। जिले के बड़े अफसरों को केंद्रीय मंत्रियों के निर्धारित प्रोटोकॉल की जानकारी न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

मुंगेली एसपी भोज राम पटेल ने बताया कि तकनीकी कारणों से शुरुआत में तालमेल की कमी रही जिसे बाद में सुधार लिया गया और मंत्री जी को पूरा प्रोटोकॉल दिया गया। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि जांजगीर एसपी विजय पांडे के व्यवहार से पार्टी के बड़े नेता भी खफा हैं।

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच