जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

बिलासपुर : स्कूल में बच्चों के हाथों में किताब-कॉपी और खेल का सामान होना चाहिए, लेकिन तखतपुर विकासखंड के भरारी स्थित तेलियापुरान प्राइमरी स्कूल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में छोटे बच्चे पानी से भरी भारी बाल्टी को टॉयलेट तक पहुंचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बाल्टी का वजन इतना अधिक दिखाई दे रहा है कि बच्चे उसे उठाने के बजाय जमीन पर घसीटकर ले जाने को मजबूर हैं।

takhatpur school

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हलचल मच गई है। जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक को संयुक्त जांच के निर्देश दिए हैं। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर बच्चों को पानी की बाल्टी उठाने की नौबत क्यों आई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

बाल्टी उठाने की करते रहे कोशिश... फिर घसीटकर ले गए

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

school ke baccho se paani ka balti

वायरल वीडियो में तीन बच्चे करीब 15 से 20 लीटर पानी से भरी बाल्टी के पास दिखाई देते हैं। बच्चे बाल्टी को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वजन अधिक होने के कारण उसे संभाल नहीं पाते। कुछ देर बाद बाल्टी को जमीन पर घसीटते हुए टॉयलेट की ओर ले जाते दिखाई देते हैं।वीडियो बना रहा व्यक्ति बच्चों से सवाल भी करता सुनाई देता है कि क्या उनसे रोज इसी तरह पानी की बाल्टी उठवाई जाती है। शिक्षक का नाम पूछे जाने पर वीडियो में लकड़ानाम सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, बच्चों से नियमित रूप से यह काम कराए जाने या उक्त शिक्षक की भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के बाद सामने आएगी वास्तविक जानकारी

डीईओ संदीप पांडेय ने कहा है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्चों से पानी की बाल्टी उठवाने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। संकुल स्तर पर होने वाली जांच में स्कूल की परिस्थितियों, वीडियो की वास्तविकता और बच्चों से इस तरह का काम कराए जाने के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी।

पहले भी आ चुका है बच्चों से काम कराने का मामला

बिलासपुर जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों से अपेक्षित नहीं माने जाने वाले काम कराए जाने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। मस्तूरी विकासखंड के बिटकुली स्थित प्राइमरी स्कूल में एक बीमार बच्ची द्वारा कुर्सी में उल्टी कर दिए जाने के बाद उसे साफ कराने का मामला सामने आया था। इस मामले में शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक भारती खांडे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

अब तेलियापुरान स्कूल का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ होने वाले व्यवहार और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर मामला सामने आ रहा हैं। फिलहाल स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों से पानी की बाल्टी किसके निर्देश पर उठवाई गई, यह केवल एक दिन की घटना थी या ऐसा पहले भी होता रहा है।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO