रायपुर पुलिस का फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर शिकंजा: पकड़वाने वाले को 5,000 का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय

रायपुर पुलिस का फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर शिकंजा: पकड़वाने वाले को 5,000 का इनाम, पहचान रहेगी गोपनीय

रायपुर: रायपुर पुलिस ने सूदखोरी, अवैध वसूली, धमकी और मारपीट जैसे मामलों में लंबे समय से सक्रिय फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर पर शिकंजा कस दिया है। लगातार 5 महीने से फरार रोहित को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब 5,000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। यह इनाम उस व्यक्ति को मिलेगा, जो रोहित के छुपे ठिकाने या उसके पकड़वाने में मददगार जानकारी दे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इससे पहले, उसके भाई और अपराधी प्रवृत्ति के वीरेंद्र तोमर पर भी पुलिस ने इनाम रखा था, लेकिन वीरेंद्र अब पुलिस की गिरफ्त में है।

रोहित तोमर को हाईकोर्ट से झटका
रोहित तोमर को कानूनी मोर्चे पर भी बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने 2013 के गोलीकांड मामले में उसकी ओर से दायर रिव्यू पिटीशन को खारिज कर दी है। इसके बाद इस केस की निचली अदालत में अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस का मानना है कि कानूनी असफलता और फरारी की वजह से रोहित अब कड़े कदमों की जद में आएगा।

पुलिस की अपील: सूचना दें, पहचान गुप्त रखी जाएगी
रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी के पास फरार रोहित तोमर के बारे में कोई जानकारी हो, चाहे वह उसका ठिकाना हो या अन्य सुराग, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या क्राइम ब्रांच को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और मदद करने वाले को 5,000 रुपए का इनाम मिलेगा।

Read More स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार