जल संसाधन विभाग में फिर उइके की ताजपोशी की तैयारी, क्या याचिका वापस लेने के बदले मिला संविदा का लालच?

जल संसाधन विभाग में फिर उइके की ताजपोशी की तैयारी, क्या याचिका वापस लेने के बदले मिला संविदा का लालच?

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों ईएनसी इंद्रजीत उइके को दोबारा कुर्सी सौंपने की तैयारी और हाई कोर्ट की याचिका वापस लेने के बदले संविदा नियुक्ति के कथित सौदे को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि जून 2025 में रिटायर होने के बाद छह महीने की संविदा पा चुके उइके को फिर से ईएनसी बनाने की फाइल आगे बढ़ गई है, जबकि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, ईएनसी के खिलाफ कोर्ट जाने वाले एक अफसर को मामला वापस लेने के बदले संविदा का लालच देने के आरोपों ने प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पदोन्नति के लिए अयोग्य लेकिन संविदा के लिए खास

विभाग के भीतर चल रही सुगबुगाहट के अनुसार, ईएनसी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर करने वाले लगभग 60 अधिकारियों में से एक जेआर भगत ने अपना केस वापस ले लिया है। सूत्रों का दावा है कि भगत को आश्वासन दिया गया है कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें संविदा नियुक्ति दी जाएगी। हैरानी की बात यह है कि भगत को सेवा के दौरान पदोन्नति के लायक नहीं समझा गया, जिससे वे ईएनसी की रेस से बाहर रहे। अब वही अधिकारी संविदा के लिए योग्य कैसे हो गए, इसे लेकर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

क्या विभाग में काबिल अफसरों का अकाल पड़ गया है?

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

इंद्रजीत उइके के मामले में सत्ता के गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सरकार एक ही चेहरे पर इतनी मेहरबान क्यों है। रिटायरमेंट के दिन उइके ने खुद ही मुख्य अभियंता दीपक भूम्मेरकर को प्रभार सौंपा था, लेकिन हफ्ते भर के भीतर ही वे संविदा पर लौट आए। अब उनका कार्यकाल खत्म होते ही उन्हें दोबारा कमान देने की तैयारी है। विभाग के बाकी अधिकारी दबी जुबान में पूछ रहे हैं कि क्या पूरी इंजीनियरिंग की कमान संभालने के लिए कोई दूसरा काबिल चेहरा नहीं बचा है।

कुर्सी के खेल में अफसरों का टूटता मनोबल

विभागीय जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह संविदा का खेल चलता रहा, तो सीनियर अफसरों का मनोबल टूटेगा और वे कभी ऊंचे पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। चर्चा है कि बड़े प्रोजेक्ट्स और पुराने अनुभवों का बहाना बनाकर चहेते अफसरों को कुर्सियों से चिपकाए रखने का नया रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।

इस पूरे मामले पर फिलहाल जल संसाधन विभाग के किसी बड़े अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फाइलों की रफ्तार बता रही है कि जल्द ही नई नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच