अंबिकापुर में सत्ता बनाम सिस्टम! विधायक और नायब तहसीलदार विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या है मामला

अंबिकापुर में सत्ता बनाम सिस्टम! विधायक और नायब तहसीलदार विवाद ने पकड़ा तूल, जानें क्या है मामला

अंबिकापुर। अंबिकापुर में सीतापुर विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुआ विवाद अब बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामला थाने से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया है। घटना के बाद जिले में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, 27 मई को मैनपाट तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के दौरान विधायक समर्थकों की मौजूदगी भी बताई जा रही है।

मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन सीमा धनकी ने सीतापुर थाने पहुंचकर नायब तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार और बदतमीजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी हुई है।

Read More इधर ACB कार्यालय में घुसी, उधर बाबू के घर के पिछले दरवाजे से थैला लेकर फरार हुए संदिग्ध; वायरल वीडियो से हड़कंप

विवाद ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ खुलकर नायब तहसीलदार के समर्थन में सामने आ गया। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अजीत बसंत को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक और उनके समर्थकों पर सरकारी अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया। संघ ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

कलेक्टर अजीत बसंत ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। वहीं प्रशासनिक सेवा संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में सामूहिक हड़ताल पर विचार किया जाएगा। फिलहाल यह विवाद जिले में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

Latest News

बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता