Police Constable Recruitment Controversy: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पर विवाद, डिप्टी CM ने छात्रों से की बैठक, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

Police Constable Recruitment Controversy: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पर विवाद, डिप्टी CM ने छात्रों से की बैठक, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024-25 के रिजल्ट को लेकर उग्र हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच रविवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छात्रों से सीधे संवाद किया। डिप्टी CM ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि राज्य शासन भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों ने परिणाम सूची में अपने नाम न आने के कारण भर्ती में धांधली का आरोप लगाया और नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की।

पूरी भर्ती प्रक्रिया नियमों के अनुसार हुई
छात्रों से बातचीत के दौरान डिप्टी CM ने कहा कि युवाओं की भलाई के लिए जल्द से जल्द प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने का कार्य किया जाएगा और प्रथम वेटिंग लिस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन लिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने PHQID में अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर अलग होने पर भी विचार करने का आश्वासन दिया।

बस्तर फाइटर भर्ती में स्थानीय युवाओं को मिलेगा अवसर
डिप्टी CM ने भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग पर हरसंभव निराकरण का आश्वासन दिया। बस्तर संभाग में स्थानीय युवाओं के चयन की मांग पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षक भर्ती में कोर्ट के निर्णय के अनुसार क्षेत्रीय आरक्षण लागू नहीं हो सका, लेकिन जल्द ही बस्तर फाइटर भर्ती के माध्यम से स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More मनमानी: शासन ने बनाया था कार्यपालन अभियंता, अब कागजों में खुद ही बन बैठे अधीक्षण अभियंता

छात्रों का आरोप है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024-25 के नॉर्मलाइजेशन और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के अंकों का समायोजन सार्वजनिक नहीं किया गया, जिससे संदेह और बढ़ गया।

Read More Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच

अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया रद्द कर नए सिरे से परीक्षा की मांग की
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आवास पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रदेश में 5,967 आरक्षक भर्तियों में अनियमितताएं हुई हैं। अभ्यर्थियों ने कट-ऑफ और मेरिट सूची पर सवाल उठाते हुए पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर निष्पक्ष परीक्षा कराने की मांग की।

कम अंक पाने वाले उम्मीदवारों का चयन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कई कम अंक वाले अभ्यर्थियों को चयनित कर दिया गया, जबकि उच्च अंक प्राप्त उम्मीदवार रिजर्व रह गए। छात्रों ने कुछ जिलों और रेंज में पद खाली रहने पर भी सवाल उठाए और इसे मनमाना निर्णय बताया। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि अब तक ऐसा कोई मुद्दा सामने नहीं आया, जिसमें नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई हो। फिर भी यदि किसी मामले में प्रावधानों के विपरीत कोई गलती पाई जाती है, तो उस पर निश्चित रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट का रुख किया
चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते सैकड़ों अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाईकोर्ट का रुख किया है। उनका आरोप है कि भर्ती सूची में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हुआ। अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश पर रोक लगाने और प्रतीक्षा सूची में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच