पायलट का तंज: छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली से  रिमोट कंट्रोल' से चल रही, खरगे की एंट्री से गरमाई सियासत

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार दिल्ली से चल रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रही है. पायलट ने विधानसभा सत्र की अवधि कम होने और सरकार के जवाब देने से कतराने पर भी सवाल उठाए.
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि साय सरकार निष्पक्षता से सदन में चर्चा नहीं होने देती क्योंकि उसके पास छिपाने के लिए बहुत कुछ है. पायलट ने कहा, जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुना, लेकिन सरकार के हर फैसले दिल्ली से होते हैं. केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, यह पहली बार है जब कोई सरकार विपक्ष पर ही आरोप लगाती है. एजेंसियों का दुरुपयोग करने के अलावा सरकार के पास कोई काम नहीं है. अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने के बजाय कांग्रेस पर आरोप लगाती है.


खरगे की हुंकार: 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ में बड़ी सभा, संगठन को मिलेगा बूस्ट

Read More इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया जेल: चाकू लहराकर वीडियो बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार


पायलट ने बताया कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में एक बड़ी सभा का आयोजन करेगी. 7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. दोनों नेता संगठन के सभी पदाधिकारियों और मोर्चा प्रकोष्ठों से मुलाकात करेंगे. एक अहम संगठनात्मक बैठक भी होगी. पायलट ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से संगठन को मजबूती मिलेगी.
शहीद ASP आकाश राव के परिजनों से मिलेंगे पायलट
अपने दौरे के दौरान सचिन पायलट मंगलवार सुबह 10 बजे आईईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के घर जाएंगे और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे.

Read More दुर्ग में सनसनी: मामूली विवाद ने लिया हिंसक मोड़, सैलून संचालक पर चाकू से हमला

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला