बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग से हड़कंप, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

बिलासपुर के मोपका सब स्टेशन में भीषण आग से हड़कंप, रिहायशी इलाके में फैली दहशत

बिलासपुर। शहर के मोपका इलाके में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी ऊंची उठीं कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार छा गया। चूंकि सब स्टेशन के ठीक आसपास बड़ी रिहायशी बस्ती है इसलिए मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव का काम जारी था और आग बुझाने की कोशिशें की जा रही थीं।

बस्ती के करीब होने से बढ़ा खतरा

मोपका का यह सब स्टेशन घनी आबादी वाले इलाके के बीचों-बीच स्थित है। जैसे ही सब स्टेशन के भीतर से धमाकों की आवाजें आईं लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भयावह थी कि लोगों को डर सताने लगा कि कहीं लपटें उनके घरों तक न पहुंच जाएं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा के तौर पर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी है। आग लगने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट की ओर जताया जा रहा है।

Read More CM Sai Singapore Visit: 43,600 करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ रायपुर लौटे सीएम साय, AI Data Center से Green Energy तक बड़े प्रोजेक्ट

दमकल की टीम और पुलिस मौके पर

Read More Chhattisgarh TB News: एक तरफ TB मरीजों की जांच का दबाव, दूसरी तरफ एक्सपायरी की कगार पर करोड़ों का Cy-Tb स्टॉक

हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भीड़ को काबू में किया ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच