दुर्ग में कल से शुरू होगी पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा, 29 दिसंबर तक चलेगा आयोजन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दुर्ग में कल से शुरू होगी पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा, 29 दिसंबर तक चलेगा आयोजन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा का भव्य आयोजन भिलाई के जयंती स्टेडियम में किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024 तक चलेगा, जिसमें देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी और रूट चार्ट जारी किया है।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
25 दिसंबर से कथा समाप्ति तक जयंती स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग व्यवस्था

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

  • वीआईपी पासधारी वाहन चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
  • पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर एवं उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
  • ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे।

पैदल आवागमन अनिवार्य

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

  • पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पैदल जाना होगा।
  • उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • इसके अलावा जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक पैदल आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया है।

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच