बस्तर की देव-परंपरा देखकर अभिभूत हुए चीफ जस्टिस, भंगाराम माई की पारंपरिक अदालत का किया अवलोकन

बस्तर की देव-परंपरा देखकर अभिभूत हुए चीफ जस्टिस, भंगाराम माई की पारंपरिक अदालत का किया अवलोकन

बस्तर/केशकाल. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस) सचिन सिंह राजपूत ने 30 नवंबर को अपने बस्तर दौरे के दौरान केशकाल के मशहूर भंगाराम में लगने वाली देवी-देवताओं की पारंपरिक अदालत का अवलोकन किया. जानकारी मिलने के बाद जस्टिस राजपूत ने टाटामारी के नैनाराज में लगने वाली इस अनोखी अदालत में पहुंचकर भंगाराम माई के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. उन्होंने इस अनुभव को "अद्वितीय और आनंददायी" बताया.

पारंपरिक अदालत में होता है विवादों का निपटारा

जस्टिस राजपूत ने भंगाराम माई की अदालत की पूरी व्यवस्था को बहुत करीब से समझा. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि इस पारंपरिक अदालत में लोगों के बीच हुए झगड़ों, विवादों और छोटे-मोटे अपराधों का निपटारा पुराने रीति-रिवाजों के हिसाब से किया जाता है. ग्रामीण इसे एक तरह से न्यायाधीशों द्वारा सुनाई जाने वाली सजा की तरह ही मानते हैं.

Read More Balod News: श्मशान के पास क्या हो रहा था? ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस, 9 लोगों को पकड़ा, देखे वीडियो

देव-परंपराओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

मुख्य न्यायाधीश ने इस अदालत के इतिहास, परंपरा और मान्यताओं की पूरी जानकारी स्थानीय जानकारों से ली. भंगाराम माई की अदालत और उससे जुड़ी आस्थाओं ने उन्हें खास तौर पर प्रभावित किया. स्थानीय लोगों ने उन्हें जुलूस नाच, प्रतिवर्ती भादो माई की जाजरा परंपरा और देव-परंपराओं से जुड़ी अन्य धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी बताया.

भंगाराम माई के दर्शन और पारंपरिक अदालत का अवलोकन करने के बाद जस्टिस राजपूत केशकाल व्यवहार न्यायालय (Court) पहुंचे. उन्होंने कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और वहां जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए. इसके बाद वे नारायणपुर और कोंडागांव के लिए रवाना हो गए.

इस दौरान हाईकोर्ट रजिस्ट्रार मंज़ूर अहमद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सौम्या राय, एसपी पंकज चंद्रा, एएसपी अरुण नेताम समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार