Vastu Shastra: घर की इस दिशा में रखें 'कुबेर यंत्र', रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

Vastu Shastra: घर की इस दिशा में रखें 'कुबेर यंत्र', रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

नई दिल्ली। हम सभी अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत करते हैं ताकि परिवार को हर सुख-सुविधा दे सकें। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि दिन-रात एक करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता या तरक्की के रास्ते बंद नजर आते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे ऊर्जा का असंतुलन माना जाता है। अगर आप भी ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो 'कुबेर यंत्र'(Kuber Yantra) आपके लिए एक चमत्कारिक समाधान साबित हो सकता है।

कौन हैं भगवान कुबेर?
भगवान कुबेर (Lord Kuber) को देवताओं का कोषाध्यक्ष यानी 'धन का राजा' माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, जहां लक्ष्मी जी (Laxmi Devi) सौभाग्य और समृद्धि देती। वहीं, कुबेर देव उस धन को सुरक्षित रखने और उसे बढ़ाने का आशीर्वाद देते हैं।

किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र?
वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। पौराणिक ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा (North Direction) के स्वामी स्वयं भगवान कुबेर हैं। इसलिए, कुबेर यंत्र को हमेशा घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।

Read More बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में जगह न हो, तो आप इसे ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में भी रख सकते हैं। इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है और यहां से सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का प्रवाह सबसे अधिक होता है।

Read More दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा

सावधानियां जो हैं जरूरी
वास्तु के नियमों के अनुसार, कुबेर यंत्र को कभी भी गंदगी वाली जगह, स्टोर रूम या शौचालय के पास न रखें। इसे अंधेरे में रखने के बजाय ऐसी जगह रखें, जहां हल्की रोशनी आती हो। साथ ही, यंत्र को रोज धूप या अगरबत्ती दिखाना न भूलें ताकि उसकी ऊर्जा सक्रिय रहे।

Latest News

Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स Samsung Galaxy S27 Ultra: कैमरा में होगा बड़ा बदलाव! लीक में सामने आईं ये डिटेल्स
Stress and Acne: क्या ज्यादा तनाव लेने से चेहरे पर बढ़ जाते हैं पिंपल्स? जानें एक्ने और स्ट्रेस का साइंस
Vastu Tips: घर की दीवार पर लगा पुराना कैलेंडर बन सकता है रुकावट? जानें वास्तु में क्या है मान्यता
पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल