रायगढ़ में अफीम की खेती: तस्करों का अजीब तर्क- 'खुद के नशे के लिए उगा रहे थे'; पत्थलगांव के व्यापारी से खरीदे बीज, हफ्तेभर में दूसरा मामला

रायगढ़ में अफीम की खेती: तस्करों का अजीब तर्क- 'खुद के नशे के लिए उगा रहे थे'; पत्थलगांव के व्यापारी से खरीदे बीज, हफ्तेभर में दूसरा मामला

रायगढ़. जिले में नशे का कारोबार अब छिपकर नहीं, बल्कि खुलेआम खेतों में हो रहा है। रायगढ़ जिला धीरे-धीरे नशे का गढ़ बनता जा रहा है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के 'नवीन घटगांव' में पुलिस ने अफीम की खेती का बड़ा भंडाफोड़ किया है। हैरानी की बात यह है कि हफ्ते भर के भीतर जिले में अफीम की खेती का यह दूसरा मामला है। तस्करों में पुलिस या कानून का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है।

इस पूरी कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला एंगल आरोपियों का बयान और पत्थलगांव कनेक्शन है। पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपियों ने बड़ा ही हास्यास्पद तर्क दिया है। उनका कहना है कि वे अफीम की इतनी बड़ी खेती सिर्फ 'खुद के उपयोग' (पर्सनल यूज) के लिए कर रहे थे। वहीं, इससे भी बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आरोपियों ने अफीम के बीज पत्थलगांव के एक कृषि व्यापारी के यहां से खरीदे थे। आखिर एक आम खाद-बीज व्यापारी के पास नशे की खेती के बीज कहां से आ रहे हैं? क्या पत्थलगांव में खुलेआम अफीम के बीज बिक रहे हैं? यह सिस्टम और खुफिया तंत्र की बड़ी नाकामी की ओर इशारा करता है।

मुखबिर की सूचना और पुलिस का एक्शन

Read More PM Surya Ghar Yojana: सोलर सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने उठाए सवाल; उच्चस्तरीय जांच की मांग

एसएसपी शशिमोहन सिंह को अल सुबह मुखबिर से नवीन घटगांव में अफीम की खेती की पक्की खबर मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने दो स्पेशल पुलिस टीमों को मौके पर रवाना किया। इन टीमों में आला अधिकारियों के साथ-साथ अनुभवी इंस्पेक्टर और एफएसएल (FSL) के एक्सपर्ट्स भी शामिल थे। पुलिस ने गांव में दबिश दी तो खेतों में अफीम की फसल देखकर दंग रह गई।

Read More Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार

दो गिरफ्तार, एक चकमा देकर फरार

पुलिस की छापेमारी में तीन स्थानीय लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनके नाम जगतराम नाग, मनोज नाग और साधराम नाग हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके दो आरोपियों को तो धर दबोचा, लेकिन तीसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पत्थलगांव के व्यापारी पर कसेगा शिकंजा?

आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में जो खुलासा किया है, वह जांच की दिशा बदल सकता है। अगर पत्थलगांव का कृषि व्यापारी अफीम के बीज बेच रहा है, तो यह किसी बड़े सिंडिकेट का हिस्सा हो सकता है। क्या वह व्यापारी सिर्फ इन तीन लोगों को बीज बेच रहा था, या जिले भर में ऐसे कई और 'किसान' हैं जो गुपचुप नशे की फसल उगा रहे हैं?

 

Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई