पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी! पोस्टर-बैनर छपवाकर समिति को किया गुमराह, आरोपी पर FIR दर्ज

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा कराने का झांसा देकर 21 लाख की ठगी! पोस्टर-बैनर छपवाकर समिति को किया गुमराह, आरोपी पर FIR दर्ज

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में धार्मिक आयोजन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अंबागढ़ चौकी की भोलेनाथ सेवा समिति ने प्रसिद्ध कथावाचक Pandit Pradeep Mishra की शिवपुराण कथा आयोजित कराने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। समिति की शिकायत पर पुलिस ने छुरिया ब्लॉक के ग्राम हालेकोसा निवासी दिनेश साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि उसने कथा आयोजन की तारीख तय कराने और कार्यक्रम फाइनल कराने के नाम पर बड़ी रकम ली थी।

समिति के अनुसार, मई 2026 में शिवपुराण कथा आयोजित कराने के लिए दिनेश साहू को दो किश्तों में कुल 21 लाख रुपये नगद दिए गए थे। कथित तौर पर आयोजन की तैयारियां भी बड़े स्तर पर शुरू कर दी गई थीं। पोस्टर, बैनर और निमंत्रण पत्र तक छपवा दिए गए थे। बाद में समिति को जानकारी मिली कि जिन तारीखों में कथा प्रस्तावित थी, उन्हीं दिनों Pandit Pradeep Mishra का कार्यक्रम झारखंड के रांची में पहले से तय है। इससे समिति को शक हुआ और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की गई।

मामले की सच्चाई जानने के लिए समिति के सदस्य मध्यप्रदेश स्थित कुबेरश्वर धाम पहुंचे, जहां कथित तौर पर यह जानकारी मिली कि अंबागढ़ चौकी में कथा आयोजन के लिए कोई आधिकारिक राशि जमा नहीं कराई गई थी। इसके बाद समिति ने आरोपी से रकम वापस मांगी, लेकिन लगातार टालमटोल किए जाने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को धोखाधड़ी मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Read More रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल