CG Drug Bust: नाइजीरिया से रायपुर तक कोकीन सप्लाई का भंडाफोड़, BP मशीन के बॉक्स में छिपाकर भेजते थे ड्रग्स

CG Drug Bust: नाइजीरिया से रायपुर तक कोकीन सप्लाई का भंडाफोड़, BP मशीन के बॉक्स में छिपाकर भेजते थे ड्रग्स

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है, जहां नाइजीरिया से कोकीन की सप्लाई का संगठित रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि तस्कर बेहद शातिर तरीके से ब्लड प्रेशर (BP) मशीन के बॉक्स में ड्रग्स छिपाकर कोरियर के जरिए डिलीवरी करते थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों को भनक तक न लगे।

इस नेटवर्क का पर्दाफाश उस समय हुआ जब देवेंद्र नगर इलाके में एक आरोपी को कोकीन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ और तकनीकी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ड्रग्स की सप्लाई दिल्ली से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के माध्यम से हो रही थी। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली के तिलक नगर में छापेमारी कर भारतीय आरोपी सन्नी शर्मा और नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स को गिरफ्तार कर लिया।cokin-n

जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरे सिंडिकेट का संचालन नाइजीरिया में बैठे एक मास्टरमाइंड द्वारा किया जा रहा था, जबकि भारत में स्थानीय एजेंट बैंक खातों के जरिए लेन-देन और डिलीवरी का काम संभालते थे। आरोपियों के पास से लाखों रुपए कैश, कई मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जो इस नेटवर्क के व्यापक फैलाव की ओर इशारा करते हैं।image-gifs-1_1777740885

Read More Blood For Mobile EMI: मोबाइल की EMI नहीं चुकाई तो युवक को बनाया बंधक! खून बेचने के लिए ब्लड बैंक ले जाने का आरोप, पुलिस पर भी उठे सवाल

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 90 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जांच जारी है। अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है, वहीं आगे भी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

Read More अरपा-भैंसाझार बैराज में बड़ा खेल: मूल ठेका दरकिनार, टुकड़ों में बांटे जा रहे करोड़ों के टेंडर

Latest News

iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट iQOO Pad Ultra: गेमिंग के लिए आ रहा धांसू टैबलेट, 9000mAh+ बैटरी और एक्टिव कूलिंग फैन का मिलेगा सपोर्ट
पानी पीकर भी क्यों रहती है कमजोरी? शरीर में इन 5 Electrolytes की कमी पड़ सकती है भारी
रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर
बिलासपुर हाईकोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, दुर्ग चुनाव मामले में अर्जी खारिज; अब दर्ज होंगे साक्ष्य
Mars-Jupiter Conjunction 2026: 18 सितंबर को कर्क राशि में मिलेंगे मंगल और गुरु, 6 राशियों के लिए बदल सकता है समय का रुख
अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज
जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO