मिडनाइट ऑपरेशन': जब सब सो रहे थे, तब छत्तीसगढ़ का स्कूल शिक्षा विभाग 42 हजार टेबलों का टेंडर निकाल रहा था!

मिडनाइट ऑपरेशन': जब सब सो रहे थे, तब छत्तीसगढ़ का स्कूल शिक्षा विभाग 42 हजार टेबलों का टेंडर निकाल रहा था!

रायपुर। रात के 11 बजकर 52 मिनट। तारीख 27 मार्च 2026। आम तौर पर इस वक्त सरकारी दफ्तरों के बाबू तो क्या, फाइलों पर जमी धूल भी गहरी नींद में होती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (समग्र शिक्षा) में गजब की हलचल थी। ऐसा लग रहा था मानो विभाग के किसी 'अति-कर्तव्यनिष्ठ' अधिकारी पर रातों-रात स्कूलों की दशा सुधारने का जुनून सवार हो गया हो। इसी आधी रात को जैम (GeM) पोर्टल पर 42,858 ऑफिस टेबलों की खरीदी का एक भारी-भरकम टेंडर (Bid No.: GEM/2026/B/7398617) अपलोड कर दिया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस टेंडर को भरने के लिए निविदाकारों को 4 मई (यानी 38 दिन) तक का भरपूर समय दिया गया है, उसे जारी करने के लिए आधी रात का यह 'शुभ मुहूर्त' ही क्यों चुना गया?

 

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

Read More खबर का असर: 42 लाख के मेडिकल बिल का गोलमाल, जल संसाधन विभाग आरोपी पर नहीं, अपने ही नियमों पर कर रहा जांच

क्या रात 12 बजे तक खुला था शिक्षा विभाग का दफ्तर?

 

तकनीकी रूप से देखें तो ई-टेंडरिंग सिस्टम 24 घंटे काम करता है। मशीनें नहीं थकतीं, लेकिन जब मामला करोड़ों की सरकारी खरीदी का हो, तो समय का चयन नीयत की चुगली कर ही देता है।

प्रशासनिक गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या उस रात वाकई शिक्षा विभाग का दफ्तर खुला था? क्या सक्षम अधिकारियों ने रात 12 बजे दफ्तर खोलने की अनुमति दी थी? यदि दफ्तर बंद था, तो क्या किसी 'खास' ठेकेदार या निजी फर्म के वातानुकूलित बेडरूम से लैपटॉप खोलकर यह टेंडर जारी किया गया? व्हिसलब्लोअर नरेश गुप्ता ने इस पूरे 'मिडनाइट ऑपरेशन' पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आखिर रात के अंधेरे में ऐसा कौन सा आपातकाल आ गया था, जो अगली सुबह 11 बजे तक का इंतजार नहीं कर सकता था?

 

जैम पोर्टल या सरकारी खजाने का जादुई चिराग'?

 

छत्तीसगढ़ में जैम (GeM) पोर्टल से खरीदी का ट्रैक रिकॉर्ड किसी तिलिस्म से कम नहीं रहा है। इस पोर्टल के जरिए सरकारी विभागों ने ऐसे-ऐसे चमत्कार किए हैं, जिन्हें देखकर अर्थशास्त्रियों का भी सिर चकरा जाए:

 

32 हजार का जादुई जग

आदिवासी विकास विभाग ने बाजार में 400 से 1000 रुपये में मिलने वाला स्टील का जग पूरे 32,000 रुपये में खरीदा।

 हवा में उड़ती एजेंसी:

 जग सप्लाई करने का कॉन्ट्रैक्ट 'श्रीराम सेल्स' को मिला। जब पड़ताल हुई तो पते पर कोई एजेंसी नहीं मिली और दिया गया मोबाइल नंबर किराए की दुकान चलाने वाले का निकला।

 एक लाख की टीवी:

सरगुजा में अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग ने एक लाख रुपये से अधिक की दर पर टीवी खरीदकर खजाने को चूना लगाया।

 महासमुंद और स्वास्थ्य विभाग का खेल:

 उच्च शिक्षा विभाग में 1.06 करोड़ रुपये की अनियमितता और स्वास्थ्य विभाग में 75 करोड़ की महंगी दवाओं की खरीदी का विवाद अभी थमा भी नहीं है।

ई-टेंडरिंग का मकसद पारदर्शिता लाना था, न कि रात के अंधेरे में 'टेबल के नीचे' वाली व्यवस्था को डिजिटल रूप देना। समग्र शिक्षा के तहत टेबल खरीदी की यह प्रक्रिया कागजों में भले ही कितनी भी पारदर्शी क्यों न हो, लेकिन इसके जारी होने की टाइमिंग ने सरकारी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। 

Tags:

Latest News

बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद