Mainpat Elephant: मैनपाट में 14 हाथियों का हमला, घर तोड़े-फसलें रौंदी, दहशत में रातभर जाग रहे ग्रामीण

Mainpat Elephant: मैनपाट में 14 हाथियों का हमला, घर तोड़े-फसलें रौंदी, दहशत में रातभर जाग रहे ग्रामीण

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग स्थित मैनपाट वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कंडराज क्षेत्र के बरडाढ़ गांव में देर रात 14 हाथियों के दल ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हाथियों ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया, घरों में रखा अनाज खा लिया और खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह रौंद डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग रातभर जागकर अपने परिवार और घरों की सुरक्षा करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का झुंड देर रात गांव में दाखिल हुआ और चार मकानों को तोड़ते हुए अंदर रखा अनाज चट कर गया। इसके अलावा खेतों में लगी मक्का और टमाटर की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इलाके में पिछले कई दिनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसकी वजह से ग्रामीण अब समूह बनाकर रात में पहरा दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर रात हाथियों के गांव में घुसने का डर बना रहता है।

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, हाथियों के करीब न जाने और किसी भी तरह की उकसाने वाली हरकत से बचने की अपील की है। विभागीय अमला गांवों में गश्त कर लोगों को जागरूक भी कर रहा है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से हाथियों के स्थायी समाधान और प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

Latest News

CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल