नंदनवन की तस्वीर बदलेगी, टॉय ट्रेन से मॉडर्न कैफेटेरिया तक, बड़ा मेकओवर शुरू

नंदनवन की तस्वीर बदलेगी, टॉय ट्रेन से मॉडर्न कैफेटेरिया तक, बड़ा मेकओवर शुरू

रायपुर : राज्य सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपए के मेगा मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने फ़ॉरेस्ट विभाग द्वारा तैयार इस प्रस्ताव पर सहमति देते हुए नंदनवन को आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की हरी झंडी दे दी है। इसी सिलसिले में मंत्री कश्यप और विधायक राजेश मूणत ने साइट का निरीक्षण भी किया।

नंदनवन बनेगा मॉडर्न पिकनिक स्पॉट
मास्टर प्लान के अनुसार नंदनवन को ऐसे रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ पर्यटक प्रकृति की खूबसूरती के साथ कई नई मनोरंजन सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। योजना में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि विकास के बावजूद नंदनवन की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बरकरार रहे।

क्या-क्या बदलने जा रहा है नंदनवन?

Read More बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा

नए मास्टर प्लान में कई बड़े बदलाव और नई सुविधाएँ शामिल हैं—

Read More नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ

  • बच्चों के लिए टॉय ट्रेन, जिससे वे पूरे परिसर का मज़ा ले सकेंगे।
  • मॉडर्न और सोफिस्टिकेटेड कैफेटेरिया, जिसमें बेहतर खाने-पीने की सुविधाएँ होंगी।
  • लाइव आकर्षक लाइटिंग सिस्टम, जो शाम के समय पूरे परिसर को और भी खूबसूरत बनाएगा।
  • बेहतर एप्रोच रोड और इंटर्नल पाथवे, ताकि पर्यटकों की आवाजाही और भी सुविधाजनक हो सके।

ग्रामीणों के सुझाव होंगे विकास का हिस्सा
निरीक्षण के दौरान मंत्री और विधायक ने आसपास के ग्रामीणों से भी चर्चा की। ग्रामीणों ने नंदनवन से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हुए उसके जल्द विकास की मांग रखी। वन मंत्री ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों के सुझावों को योजना में शामिल किया जाएगा और पूरा काम पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

जल्द ही नई पहचान के साथ लौटेगा नंदनवन
मंत्री कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विजन डॉक्यूमेंट के अनुसार तेज़ी से कार्य शुरू किया जाए। योजना पर अमल होने के बाद नंदनवन न केवल रायपुर, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण केंद्र बनने जा रहा है।

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना