तीन साल की सजा काट रहे हत्या आरोपी का इलाज के दौरान निधन, दुर्ग जेल में हड़कंप

तीन साल की सजा काट रहे हत्या आरोपी का इलाज के दौरान निधन, दुर्ग जेल में हड़कंप

दुर्ग: दुर्ग जिले की केंद्रीय जेल में बंद हत्या (धारा 302) के आरोपी विनय प्रताप सिंह (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन शुक्रवार (16 जनवरी) सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

तीन साल से जेल में बंद, दो महीने पहले सुनाई गई थी सजा
विनय प्रताप सिंह मार्च 2023 से मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई, जिसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा था।

बीमारी से जूझ रहा था कैदी
जेल प्रशासन के अनुसार, विनय लंबे समय से लो शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी स्वास्थ्य स्थिति अक्सर बिगड़ती रहती थी, जिसके चलते जेल अस्पताल में उसका नियमित चिकित्सकीय निगरानी और दवाइयां दी जा रही थीं। जेल प्रशासन का दावा है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

तबीयत बिगड़ने पर रायपुर रेफर
केंद्रीय जेल अधीक्षक मनीष संभाकर के अनुसार, बीते दिन सुबह कैदी की हालत गंभीर हो गई। लो शुगर की वजह से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे रायपुर रेफर किया। एम्बुलेंस के जरिए रायपुर अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।

Read More बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा

इलाज के दौरान हुई मौत
जेल प्रशासन को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि इलाज के दौरान विनय प्रताप सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। नियमानुसार मृत कैदी की सूचना संबंधित थाने और वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई। जेल प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी और उसके बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा