बस्तर में बड़ा सड़क हादसा: मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 50 से अधिक गायों की गई जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बस्तर में बड़ा सड़क हादसा: मवेशियों से भरा कंटेनर पलटा, 50 से अधिक गायों की गई जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जगदलपुर। बस्तर जिले के कोटपाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घुमर गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां मवेशियों से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 50 से अधिक गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से कोटपाड़ क्षेत्र से आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। अत्यधिक भार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर में भरी अधिकांश गायों की जान नहीं बच सकी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घुमर गांव और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो चुकी थी।

Read More शोएब ढेबर तक पुलिस की खबर पहुंचने का शक, दो आरक्षक लाइन अटैच; कई ठिकानों पर दबिश के बाद भी हाथ खाली

अवैध गो-तस्करी पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग से लगातार मवेशियों की तस्करी की जा रही है। कई बार विरोध और शिकायतों के बावजूद अवैध गो-चालान पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी लापरवाही और गैरकानूनी गतिविधियों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें निर्दोष मवेशियों की जान जा रही है। एक साथ 50 से अधिक गायों की मौत से गांव में गहरा दुख और गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध गो-तस्करी पर सख्त कार्रवाई और इस मार्ग पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच