मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला: रायपुर पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों पर दर्ज की FIR

मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला: रायपुर पुलिस ने 40 अज्ञात लोगों पर दर्ज की FIR

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर बुलाए गए बंद के दौरान मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मॉल प्रबंधन की ओर से नम्रता कुमारी और अजय कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जबरन प्रवेश, गैरकानूनी भीड़ एकत्र करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

बंद के दौरान मॉल खुला होने पर बढ़ा विवाद
दरअसल, रायपुर के मैग्नेटो मॉल में क्रिसमस के अवसर पर सजावट की गई थी और मॉल सामान्य रूप से संचालित हो रहा था। इसी दौरान हिंदुत्ववादी संगठनों ने कांकेर में कथित धर्मांतरण से जुड़ी हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। अधिकांश बाजार बंद थे, लेकिन मॉल खुले रहने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मॉल परिसर में घुसे और जानबूझकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से निकल गए।

CCTV और वाहन नंबरों से होगी पहचान
तेलीबांधा थाना पुलिस ने बताया कि मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही, आसपास लगे कैमरों और वाहनों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, जल्द ही सभी आरोपियों को आइडेंटिफाई कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Read More इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण, महिला के खाते में ट्रांसफर कराए 1 लाख

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच