शिक्षा विभाग में मलाईदार पदों का मोह : बच्चों को पढ़ाने के बजाय दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षक

शिक्षा विभाग में मलाईदार पदों का मोह : बच्चों को पढ़ाने के बजाय दफ्तरों में बाबूगिरी कर रहे शिक्षक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में इन दिनों अजीब खेल चल रहा है। बच्चों को स्कूलों में पढ़ाने के लिए भर्ती किए गए शिक्षक क्लासरूम छोड़कर दफ्तरों में बाबूगिरी करने में जुटे हैं। आलम यह है कि राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर तक समग्र शिक्षा और ओपन स्कूल जैसे विभागों में तय सेटअप से कहीं ज्यादा लोगों को उपकृत करने के लिए बैठा दिया गया है। नियमों को ताक पर रखकर की गई इन नियुक्तियों के कारण सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ रहा है और स्कूलों में शिक्षकों की कमी से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है।

अतिरिक्त पद बनाकर अपनों को दी गई पोस्टिंग

सूत्रों के मुताबिक ओपन स्कूल में उन शिक्षकों को भी पोस्टिंग दे दी गई है जिनके समकक्ष वहां एक भी पद खाली नहीं है। कायदे से इन शिक्षकों को स्कूलों में भेजकर बच्चों को पढ़ाना चाहिए था लेकिन रसूख के चलते इन्हें मलाईदार दफ्तरों में अटैच कर दिया गया है। यही हाल समग्र शिक्षा मिशन का है जहां सहायक संचालकों के मात्र 11 पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में यहां 15 से ज्यादा लोग इस कुर्सी पर काबिज हैं। एपीसी और अन्य पदों पर भी नियम विरुद्ध तरीके से भर्ती की जा रही है।

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

बिलासपुर में भी रसूखदारों का जमावड़ा

Read More छत्तीसगढ़ में आज किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 33 जिलों में आंदोलन: ट्रैक्टर रैली के साथ जिला मुख्यालय पहुंचेंगे अन्नदाता, 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार को सौंपेंगे ज्ञापन

रायपुर की तरह बिलासपुर में भी शिक्षा विभाग का बुरा हाल है। यहाँ भी कई रसूखदार शिक्षक सालों से स्कूलों की शक्ल तक नहीं देखे हैं। जेडी ऑफिस और डीईओ दफ्तर में शिक्षकों ने जुगाड़ के दम पर अपनी जगह बना ली है। बिलासपुर संभाग के कई ग्रामीण स्कूलों में जहां शिक्षकों की भारी कमी है वहीं शहर के दफ्तरों में बाबूगिरी करने के लिए शिक्षकों की लंबी फौज खड़ी है। यहां भी सेटअप से बाहर जाकर काम करवाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलें दौड़ रही हैं।

डीपीआई में भी नियमों की उड़ रही धज्जियां

लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई में तो अनियमितताओं की जैसे बाढ़ आ गई है। यहां सेटअप से ज्यादा कर्मचारियों को रखकर उन्हें वेतन बांटा जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यहां सहायक संचालकों की फौज खड़ी कर दी गई है। बार-बार शिकायतों के बाद भी बड़े अफसरों ने इस पर चुप्पी साध रखी है जिससे साफ है कि नीचे से ऊपर तक सबकी मिलीभगत है।

शिक्षा विभाग का बिगड़ा गणित

समग्र शिक्षा में सहायक संचालकों के स्वीकृत पद 11 हैं। इसके उलट यहां 15 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। इसी तरह ओपन स्कूल में शिक्षकों के लायक पद नहीं होने के बाद भी जबरिया पोस्टिंग दी गई है। डीपीआई और बिलासपुर के विभागीय दफ्तरों में भी दर्जनों ऐसे लोग जमे हैं जिनकी वहां जरूरत ही नहीं है। इन अतिरिक्त पदों पर बैठे लोगों के कारण शासन को हर महीने लाखों रुपए की चपत लग रही है।

बच्चों का नुकसान

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी स्कूल के उन बच्चों का हो रहा है जिन्हें बेहतर शिक्षा की जरूरत है। अगर इन अतिरिक्त शिक्षकों को स्कूलों में भेजा जाए तो पढ़ाई का स्तर सुधर सकता है। लेकिन अधिकारियों की मेहरबानी और शिक्षकों के रसूख ने शिक्षा व्यवस्था को मजाक बना दिया है। जानकार बताते हैं कि जब तक इन बाबू बन चुके शिक्षकों को वापस मैदान में नहीं भेजा जाता तब तक विभाग का ढर्रा सुधरना मुश्किल है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच