खैरागढ़ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान: अब “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” के नाम से जाना जाएगा

खैरागढ़ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान: अब “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” के नाम से जाना जाएगा

खैरागढ़: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित देश के प्रतिष्ठित कला एवं संगीत संस्थान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को अब नई आधिकारिक पहचान मिलने जा रही है। राज्य शासन ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक विरासत और खैरागढ़ राजपरिवार के योगदान को नई पहचान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शासन की स्वीकृति के साथ ही नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन का सुझाव राज्यपाल एवं कुलाधिपति की ओर से दिया गया था। इसके बाद कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक दस्तावेज और ऐतिहासिक अभिलेख जुटाकर प्रस्ताव शासन को भेजा। प्रशासनिक परीक्षण और प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 मई को इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी।WhatsApp-Image-2026-05-23-at-10.06.01-AM-1

विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि यह फैसला केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि खैरागढ़ राजपरिवार की सांस्कृतिक विरासत और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को स्थायी सम्मान देने की पहल है। लंबे समय से “इंदिरा” नाम को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी रहती थी, जबकि विश्वविद्यालय की स्थापना खैरागढ़ राजपरिवार की देन मानी जाती है। नए नाम के जरिए अब संस्थान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को स्पष्ट रूप से सामने लाने की कोशिश की गई है।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने इस फैसले को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि इससे संस्थान की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया के दौरान कई पुराने दस्तावेजों को सीमित समय में एकत्र कर शासन को भेजा गया। इस कार्य में विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रशासनिक टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, खैरागढ़ राजपरिवार ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे अपनी विरासत और शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है।

Read More बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला

देश-प्रदेश में कला, संगीत और सांस्कृतिक शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाला यह विश्वविद्यालय वर्षों से संगीत और ललित कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। ऐसे में नाम परिवर्तन को केवल प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अस्मिता, इतिहास और परंपरा से जुड़ा बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि नई पहचान के साथ विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ऐतिहासिक छवि को और मजबूती से स्थापित करेगा।

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच