छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति: जन्म से विवाह प्रमाण पत्र तक 441 सेवाएं अब ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर उपलब्ध, जाने

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति: जन्म से विवाह प्रमाण पत्र तक 441 सेवाएं अब ‘सेवा सेतु’ पोर्टल पर उपलब्ध, जाने

दुर्ग: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के लोक सेवा केंद्रों को अब “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया गया है, जहां नागरिकों को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 441 से अधिक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आय, जाति, निवास, जन्म, विवाह प्रमाण पत्र से लेकर भू-नक्शा और नाम परिवर्तन जैसी जरूरी सेवाएं अब घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त की जा सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर और लंबी प्रक्रिया से राहत देना है।

दुर्ग जिले में ई-डिस्ट्रिक्ट और सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल सेवाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी अब ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, सेवा सेतु पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाओं को एकीकृत कर “वन स्टॉप डिजिटल सर्विस सिस्टम” तैयार किया गया है, जिससे नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल पर भटकना नहीं पड़ रहा।

राज्य सरकार ने अधिकांश सेवाओं के लिए तय समय-सीमा भी निर्धारित की है, ताकि लोगों को समय पर प्रमाण पत्र और दस्तावेज मिल सकें। पहले नागरिकों को साधारण दस्तावेज बनवाने के लिए कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल ट्रैकिंग और समयबद्ध प्रक्रिया के कारण सेवाएं पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और पारदर्शी हो गई हैं।

Read More नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, सेवा सेतु पोर्टल पर सबसे अधिक मांग आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, ओबीसी/एससी/एसटी प्रमाण पत्र और भू-नकल सेवाओं की रही है। इसके अलावा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोग भी कॉमन सर्विस सेंटर और लोक सेवा केंद्रों के जरिए इन डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। यह बदलाव डिजिटल इंडिया और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Read More ‘नीर, नारी, निधि’ पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन, जल संरक्षण की उपलब्धियां दर्ज

गौरतलब है कि पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन अब सेवा सेतु के जरिए यह संख्या बढ़कर 441 से अधिक हो चुकी है। इसमें 54 नई सेवाएं जोड़ी गई हैं, जबकि 30 से अधिक विभागों की 329 सेवाओं को भी एकीकृत किया गया है। सरकार का दावा है कि आने वाले समय में और भी सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को अधिकतम सरकारी सुविधाएं एक क्लिक पर मिल सकें।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम