CG Political Ground Report: गृहग्राम में ही घिरे अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, पानी-सफाई-नशे के मुद्दों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- “वादे बहुत हुए, काम कहीं नहीं”

CG Political Ground Report: गृहग्राम में ही घिरे अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, पानी-सफाई-नशे के मुद्दों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बोले- “वादे बहुत हुए, काम कहीं नहीं”

अभनपुर: Abhanpur विधानसभा क्षेत्र में विधायक इंद्रकुमार साहू को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक से लोगों को बड़े विकास कार्यों की उम्मीद थी, लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। नेशनल जगत विजन की टीम ने विधायक के गृहग्राम बेंद्री समेत कई गांवों का दौरा किया, जहां सफाई, पेयजल, अवैध शराब और अधूरे विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने खुलकर असंतोष जाहिर किया। खास बात यह रही कि विधायक के अपने गांव में ही लोगों ने सबसे ज्यादा नाराजगी जताई।

बेंद्री गांव में स्कूल के पास फैली गंदगी और कचरे के ढेर ने ग्रामीण व्यवस्था की पोल खोल दी। महिलाओं ने बताया कि नल-जल योजना केवल कागजों तक सीमित है और कई मोहल्लों में नियमित पानी तक नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में खुलेआम अवैध शराब बिक रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं। लोगों का कहना है कि विधायक गांव में रहते जरूर हैं, लेकिन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। कई ग्रामीणों ने यह तक कहा कि पिछले दो वर्षों में ऐसा कोई बड़ा काम नजर नहीं आया, जिसे विकास के तौर पर गिनाया जा सके।

Raipur जिले के केंद्री और अभनपुर मुख्यालय में भी हालात अलग नहीं दिखे। केंद्री गांव की महिलाओं ने नशे को सबसे बड़ी समस्या बताया। उनका कहना था कि शाम ढलते ही स्टेशन क्षेत्र के आसपास शराब और गांजा सेवन करने वालों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। वहीं अभनपुर वार्ड नंबर 1 और 3 में लोगों ने अधूरी सड़कें, रुके हुए तालाब निर्माण और जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही के आरोप लगाए। एक दिव्यांग युवक के पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

Read More Surajpur School Accident: स्कूल की छत से बरसा प्लास्टर, शिक्षक घायल; सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर सवाल

भेलवाडीह और पचेड़ा पंचायत में भी ग्रामीणों ने पेयजल संकट और अधूरे विकास कार्यों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। महिलाओं ने बताया कि कई घरों में नल कनेक्शन अधूरे हैं और पानी टंकियां महीनों से बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में अवैध शराब बिक्री लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पचेड़ा के लोगों ने कहा कि चुनाव के समय किए गए वादे आज भी अधूरे हैं और गांवों में बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।

Read More राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज

निमोरा गांव में भी पानी संकट सबसे बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है और मौजूदा विधायक से लोगों की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं। कुछ बुजुर्गों ने खुलकर नाराजगी जताते हुए कहा कि नेताओं के वादे सिर्फ चुनाव तक सीमित रहते हैं। युवाओं का भी कहना है कि विकास के नाम पर सिर्फ दावे हुए, लेकिन जमीन पर कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं देता। विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती नाराजगी आने वाले समय में स्थानीय राजनीति का बड़ा मुद्दा बन सकती है।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी