8 साल का इंतजार खत्म: आज जनता के लिए खुलेगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, रायपुर को मिलेगी जाम से बड़ी राहत

8 साल का इंतजार खत्म: आज जनता के लिए खुलेगा कचना रेलवे ओवरब्रिज, रायपुर को मिलेगी जाम से बड़ी राहत

रायपुर: Raipur के लाखों लोगों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे इंतजार और कई चरणों में चले निर्माण कार्य के बाद कचना रेलवे ओवरब्रिज आखिरकार आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शाम 6 बजे इसका लोकार्पण करेंगे। इसके शुरू होते ही खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर लगने वाले रोजाना के भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह ओवरब्रिज 871 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा है। टू-लेन वाला यह पुल खम्हारडीह स्थित सीएससीबी कार्यालय के पास से शुरू होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक जुड़ता है। पिछले कई वर्षों से इस रेलवे फाटक पर लगातार बढ़ती ट्रेनों की आवाजाही के कारण हालात बेहद खराब हो गए थे। रेलवे के मुताबिक इस रूट से हर दिन लगभग 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं, जिसके चलते औसतन हर 15 मिनट में फाटक बंद हो जाता था।

इस समस्या का सबसे ज्यादा असर वीआईपी स्टेट, अशोका रतन, जोरा, बाराडेरा, चंडीनगर, पार्वती नगर और भावना नगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे इलाकों पर पड़ रहा था। रोजाना हजारों लोग तपती धूप, बारिश और लंबी कतारों के बीच घंटों जाम में फंसने को मजबूर थे। अब ओवरब्रिज शुरू होने से करीब तीन लाख से अधिक लोगों को सीधे फायदा मिलेगा और शहर की यातायात व्यवस्था भी पहले से ज्यादा सुगम हो सकेगी।

Read More रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

लोकार्पण समारोह को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव भी किए हैं। शाम 5 बजे से 8 बजे तक खम्हारडीह-कचना रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अनुपम नगर और कचना की ओर जाने वाले वाहनों को श्रीराम नगर ओवरब्रिज और बीएसएनएल ऑफिस वाले मार्ग से होकर गुजरना होगा। कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री Arun Sao समेत कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

Read More Bilaspur Crime: सूना मकान देखते ही पड़ोसी महिला ने किया हाथ साफ! 38 हजार की सोने की चेन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

करीब आठ साल पहले जब इस ओवरब्रिज की योजना बनी थी, तब यह इलाका शहर के बाहरी हिस्से में माना जाता था। लेकिन तेजी से बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के विकास ने यहां ट्रैफिक दबाव कई गुना बढ़ा दिया। अब कचना ओवरब्रिज के शुरू होने को राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार