झीरम घाटी कांड में नार्को टेस्ट की मांग बनी विवाद की वजह: दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई, प्रवक्ता पद से हटाया विकास तिवारी को

झीरम घाटी कांड में नार्को टेस्ट की मांग बनी विवाद की वजह: दीपक बैज के निर्देश पर कार्रवाई, प्रवक्ता पद से हटाया विकास तिवारी को

रायपुर। (Jhiram Ghati Kand) झीरम घाटी नक्सल कांड को लेकर दिए गए बयान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी को महंगे पड़ गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने उनके बयान को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। साथ ही पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

न्यायिक आयोग को पत्र लिखकर नार्को टेस्ट की मांग
दरअसल, विकास तिवारी ने हाल ही में झीरम घाटी कांड की जांच कर रहे न्यायिक जांच आयोग को एक पत्र भेजकर कांग्रेस और भाजपा के कुछ नेताओं का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की थी। पार्टी नेतृत्व ने इस कदम को न केवल अनुशासनहीनता माना, बल्कि वरिष्ठ नेताओं के नामों को मीडिया में जोड़कर प्रचारित करना भी पार्टी लाइन का गंभीर उल्लंघन करार दिया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर हुई कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि झीरम घाटी कांड की नैतिक और राजनीतिक जिम्मेदारी भाजपा सरकार पर है और कांग्रेस इस मुद्दे को पीड़ित परिवारों और प्रदेश की जनता के साथ मिलकर लगातार उठाती रही है।

Read More 132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि: कांग्रेस
कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि संगठन के भीतर अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर व्यक्तिगत बयानबाजी या असंतुलित आरोप पार्टी की आधिकारिक नीति नहीं माने जा सकते। झीरम घाटी कांड जैसे संवेदनशील मुद्दे पर पार्टी एकजुट होकर लड़ाई जारी रखेगी।

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच