जया किशोरी बोलीं कुंडली में राजयोग लिखा है तो मेहनत भी करनी होगी, नानी बाई का मायरा में उमड़ी भीड़

जया किशोरी बोलीं कुंडली में राजयोग लिखा है तो मेहनत भी करनी होगी, नानी बाई का मायरा में उमड़ी भीड़

बिलासपुर। शहर की मिनोचा कॉलोनी में श्री प्रेम सेवा परिवार द्वारा आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रख्यात कथा वाचक जया किशोरी ने शनिवार को नरसी मेहता की भक्ति और भगवान के चमत्कार का ऐसा वर्णन किया कि पंडाल में मौजूद हजारों लोग भावविभोर हो गए। इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अमर अग्रवाल सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेता आशीर्वाद लेने पहुंचे।
भक्ति का मतलब हाथ पर हाथ रखकर बैठना नहीं
जया किशोरी ने कथा के दौरान जीवन का बड़ा संदेश देते हुए कहा कि भगवान की भक्ति करने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप मेहनत करना छोड़ दें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि परीक्षा में भगवान पेपर लिखने नहीं आएंगे, उसके लिए पढ़ाई और मेहनत खुद ही करनी होगी। उन्होंने कुंडली के राजयोग पर चर्चा करते हुए कहा कि कई लोग कहते हैं कि किस्मत में राजयोग लिखा है, लेकिन यह योग तभी फल देता है जब आप विपरीत परिस्थितियों में डटकर मुकाबला करते हैं। मेहनत के बिना राजयोग का कोई अर्थ नहीं है।
टूटी बैलगाड़ी और नरसी की गरीबी देख पिघले भक्त
कथा में जब नरसी मेहता के मायरा लेकर निकलने का प्रसंग आया, तो सबकी आंखें नम हो गईं। जया किशोरी ने बताया कि कैसे नरसी के पास कुछ नहीं था और लोग उन्हें निर्धन जानकर साथ छोड़ रहे थे। उनकी बैलगाड़ी भी रास्ते में टूट गई, लेकिन भगवान कृष्ण खुद उनकी मदद के लिए आए। 500 साल पुरानी इस घटना को सुनाते हुए उन्होंने बताया कि श्रद्धा सच्ची हो तो भगवान 56 करोड़ का मायरा भी भर देते हैं।

शादी में मुंह फुलाने वालों को नसीहत

जया किशोरी ने पारिवारिक रिश्तों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हर शादी-ब्याह में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है जो मान-सम्मान न मिलने पर मुंह फुलाकर बैठ जाता है। उन्होंने अपील की कि बेटी की शादी में सबको सहयोग करना चाहिए, न कि कमियां निकालकर माहौल बिगाड़ना चाहिए। इस दौरान पंडाल की बिजली 15 मिनट के लिए बंद की गई, तब हजारों श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर भक्ति गीतों पर झूमते हुए अद्भुत नजारा पेश किया।

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

आज होगा मायरा भरने का मुख्य प्रसंग

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

श्री प्रेम सेवा परिवार के सदस्यों ने बताया कि रविवार 11 जनवरी को कथा का अंतिम दिन है। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर मायरा भरने का मुख्य प्रसंग सुनाया जाएगा। आयोजन समिति ने महिलाओं से पीले और लाल वस्त्र पहनकर समय पर पहुंचने की अपील की है। शनिवार को हुई आरती में सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और हर्षिता पांडे सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच