केवल केस निपटाना नहीं, महिलाओं को न्याय दिलाना है जरूरी: हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को लगाई फटकार

केवल केस निपटाना नहीं, महिलाओं को न्याय दिलाना है जरूरी: हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट को लगाई फटकार

रायपुर। जस्टिस संजय अग्रवाल और जस्टिस संजय जायसवाल की डिवीजन बेंच ने फैमिली कोर्ट के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल मामलों को निपटाना ही फैमिली कोर्ट की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों को न्याय दिलाना अहम है।

महिला पक्षकारों को तुरंत कानूनी सहायता देना अनिवार्य
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर कोई पक्षकार, खासकर महिला या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति, वकील करने में असमर्थ हो तो फैमिली कोर्ट को तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराना होगा। सिर्फ यह कहना कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जाकर आवेदन करें, पर्याप्त नहीं है। मौखिक अनुरोध पर भी कोर्ट को मदद करनी चाहिए। हाईकोर्ट ने इस पर जोर दिया कि वकील न देने से संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होता है, जो जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार सुनिश्चित करता है।

मामला: जांजगीर-चांपा की फैमिली कोर्ट
जांजगीर-चांपा के फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला लंबित था। पत्नी ने मौखिक रूप से कहा कि वह आर्थिक तंगी के कारण वकील नहीं कर सकती, और बार-बार पेशी के लिए जांजगीर नहीं आ सकती। फैमिली कोर्ट ने उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जाने की सलाह दी, और बाद में एक्स पार्टी तलाक की डिक्री पति के पक्ष में जारी कर दी। महिला ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की।

Read More नहीं तय कर सकता कर्मचारी का हक, हाईकोर्ट ने SC आयोग की सिफारिश पर लगाई रोक

हाईकोर्ट का आदेश: तलाक की दोबारा सुनवाई
हाईकोर्ट ने तलाक का फैसला रद्द करते हुए मामले की दोबारा सुनवाई का आदेश दिया। न्यायालय ने कहा कि छत्तीसगढ़ फैमिली कोर्ट रूल्स 2007 के नियम 14 के तहत हर कोर्ट को वकीलों का एक पैनल रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कानूनी सहायता प्रदान की जा सके।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

प्रदेश भर के फैमिली कोर्ट के लिए नई गाइडलाइन

  • हाईकोर्ट ने सभी फैमिली कोर्ट के लिए गाइडलाइन जारी की है:
  • प्रत्येक फैमिली कोर्ट को अपना वकीलों का पैनल बनाना होगा।
  • पक्षकारों को सिर्फ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नहीं भेजा जाएगा।
  • कोर्ट अपने पैनल के वकील द्वारा तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगा।
  • इन वकीलों की फीस राज्य सरकार के राजस्व से भुगतान की जाएगी।
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच