चुनावी सफ़ाई की तैयारी में 5 लाख मतदाताओं पर नाम कटने की तलवार 1.33 लाख को नोटिस जारी

चुनावी सफ़ाई की तैयारी में 5 लाख मतदाताओं पर नाम कटने की तलवार 1.33 लाख को नोटिस जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में मतदाता सूची को अपडेट करने के कार्य तेजी पर है  जिसके बाद अब करीब 5 लाख 11 हजार मतदाताओं के नाम कटने की नौबत आ गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है और हजारों लोगों को नोटिस थमाना भी शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम फर्जी और निष्क्रिय वोटरों को हटाने के लिए उठाया जा रहा है लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नाम कटने की खबर ने शहर से लेकर गांव तक हड़कंप मचा दिया है।

साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग शहर से बाहर
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नाम कटने वालों में सबसे बड़ी तादाद उन लोगों की है जो अब जिले में नहीं रहते हैं। करीब 3 लाख 87 हजार मतदाता दूसरे जिलों में बस चुके हैं। वहीं 84 हजार मतदाता ऐसे हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन उनके नाम अब भी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इसके अलावा 23 हजार से ज्यादा लोग ऐसे मिले हैं जिनका वेरिफिकेशन ही नहीं हो पाया है।
कारण ये है कि कुछ बाहर रहते है। कुछ का पता अब तक BLO भी नहीं लगा पाए है। 

नोटिस मिलते ही परिचय पत्र लेकर दौड़ रहे लोग
प्रशासन ने उन मतदाताओं पर सख्ती दिखाई है जिनका रिकॉर्ड साल 2003 की लिस्ट से मैच नहीं हो रहा है। जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कैटेगरी सी में रखे गए 1 लाख 35 हजार 761 मतदाताओं में से 1 लाख 33 हजार 53 लोगों को नोटिस भेज दिया गया है। इनमें से 36 हजार लोगों को नोटिस मिल भी चुका है। अब इन लोगों को चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए 13 दस्तावेजों में से कोई एक सबूत दिखाना होगा वरना इनका वोट देने का अधिकार खत्म हो जाएगा।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

आंकड़ों का खेल और मतदाताओं की श्रेणियों का गणित
रायपुर और बलौदाबाजार की आठ विधानसभा सीटों को मिलाकर कुल 14 लाख 89 हजार मतदाता हैं। प्रशासन ने इन्हें तीन हिस्सों में बांटा है। कैटेगरी ए में वो लोग हैं जो 2003 से वोटर हैं। कैटेगरी बी में वो हैं जिनके बुजुर्गों के नाम पुरानी लिस्ट में थे। सबसे ज्यादा परेशानी कैटेगरी सी वालों को हो रही है जिनके परिवार का कोई पिछला रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि इससे चुनाव में पारदर्शिता आएगी लेकिन लोग परेशान हैं कि कहीं उनका नाम गलती से न कट जाए।

Read More जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मृत लोगों के नाम तो सीधे हटा दिए जाएंगे लेकिन बाकी लोगों को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। अधिकारियों ने अपील की है कि जिन्हें भी नोटिस मिला है वे तुरंत अपने जरूरी कागजात जमा करें ताकि उनकी पात्रता बनी रहे। यह पूरी कवायद इसलिए की जा रही है ताकि आने वाले चुनावों में सिर्फ वही लोग वोट डाल सकें जो वास्तव में रायपुर के निवासी हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच