छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सरेंडर: 34 इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सरेंडर: 34 इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हथियार, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार की महत्वाकांक्षी पूना मारगेम योजना और प्रभावी पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 34 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सुरक्षा बलों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली फायरिंग, IED ब्लास्ट और आगजनी जैसी कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनका आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 से अब तक कुल 824 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। वहीं, इसी अवधि में 1079 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 220 माओवादी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं।image-42-9-1024x567

यह आत्मसमर्पण सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रति व्यक्ति 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की गई है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि लगातार हो रहे आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार की रणनीति और विकास योजनाओं की सफलता को दर्शाते हैं।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार