सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! PHC बंद, कार में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल! PHC बंद, कार में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सूरजपुर। सूरजपुर के दूरस्थ विकासखंड ओड़गी के लांजित में रविवार सुबह एक गर्भवती महिला ने असहाय स्थिति में कार में बच्चे को जन्म दिया। स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं की कथित सजगता इस घटना में पूरी तरह असफल साबित हुई। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला संगीता को उनके पति सुखलाल उरांव बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लांजित ले गए, लेकिन सुबह 10 बजे तक वहां ताला लटका मिला और कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। दर्द में कराहती महिला को देख आसपास के लोग भी हैरान रह गए।

ग्रामीणों ने तुरंत बीएमओ ओड़गी और अधिकारियों को सूचना दी। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी ले जाते समय कार में ही नवजात ने जन्म लिया। इसके बाद PHC में आयुर्वेदिक डॉक्टर आरके पटेल और बीएमओ डॉक्टर बंटी बैरागी ने महिला और नवजात का इलाज शुरू किया। दोनों स्वस्थ्य हैं। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया है और उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लांजित PHC में नियमित डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित हैं। अस्पताल में केवल एक संविदा आयुर्वेदिक डॉक्टर, एक एनएचएम स्टाफ नर्स, एक फार्मासिस्ट, एक आयुष्मान आपरेटर और एक कार्यालय सहायक कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी और व्यवस्थाओं की लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कलेक्टर से तुरंत कार्रवाई की मांग की। PHC के सभी स्टाफ को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है और यह घटना राज्य सरकार द्वारा प्रचारित स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति उजागर कर रही है। ग्रामीण और सामाजिक संगठनों की नजर अब इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर टिकी हुई है।

Read More हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार