जहां सुबह नाश्ता किया, शाम को वहीं छापा! मौसाजी स्वीट्स के संस्थानों में जीएसटी की दबिश

जहां सुबह नाश्ता किया, शाम को वहीं छापा! मौसाजी स्वीट्स के संस्थानों में जीएसटी की दबिश

बिलासपुर। स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने सोमवार को बिलासपुर के मशहूर मौसाजी स्वीट्स पर बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीम ने शाम करीब 4.30 बजे मौसाजी स्वीट्स के सभी संस्थानों में अचानक दबिश दी। दिलचस्प बात यह है कि इसी टीम ने सुबह उसी स्वीट्स की एक दुकान पर नाश्ता भी किया था। अधिकारियों ने श्रीकांत वर्मा मार्ग, तिफरा, सरकंडा, मंगला और गोलबाजार स्थित सभी शाखाओं से दस्तावेज, रजिस्टर, फाइल, कम्प्यूटर और लैपटॉप जब्त किए। टीम ने सिस्टम के सॉफ्टवेयर पर लेन-देन का पूरा हिसाब देखा और बिल पर्ची तथा टैक्स से जुड़े सभी कागजात रात 12 बजे तक खंगाले।

देर रात तक चली जांच, टैक्स चोरी की चर्चा

जॉइंट कमिश्नर समेत चार सदस्यों की टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुख्य ब्रांच पर पहुंची थी। कमिश्नर की मौजूदगी में नई और पुरानी सभी तरह की डायरी और रजिस्टर की जांच की गई। टीम के सदस्यों ने कम्प्यूटर सिस्टम में दर्ज पूरा हिसाब खंगाला। जॉइंट कमिश्नर रात 10.30 बजे वहां से निकल गए, लेकिन तीन सदस्यीय टीम देर रात तक जांच में जुटी रही। अधिकारी कुछ दस्तावेजों की कॉपी भी अपने साथ ले गए हैं। हालांकि, जांच में क्या मिला इसका खुलासा जीएसटी के अधिकारियों ने फिलहाल नहीं किया है। लेकिन संस्थान में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी किए जाने की बात शहर में चर्चा का विषय बनी हुई

Read More पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश

॥ 1है।

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार