तालाब के पास सजा रखी थी जुए की महफिल, महिलाएं भी लगा रही थीं हार जीत का दांव, फड़ से 36 हजार रुपए जब्त

तालाब के पास सजा रखी थी जुए की महफिल, महिलाएं भी लगा रही थीं हार जीत का दांव, फड़ से 36 हजार रुपए जब्त

तालाब के पास सजा रखी थी जुए की महफिल, महिलाएं भी लगा रही थीं हार जीत का दांव, फड़ से 36 हजार रुपए जब्त अंबिकापुर : शहर में अब महिलाएं भी जुआ खेल रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार को सतीपारा स्थित दीवान तालाब के पास से सामने आया है। यहां के निर्माणाधीन मकान के पास […]

तालाब के पास सजा रखी थी जुए की महफिल, महिलाएं भी लगा रही थीं हार जीत का दांव, फड़ से 36 हजार रुपए जब्त

अंबिकापुर : शहर में अब महिलाएं भी जुआ खेल रही हैं। ताजा मामला शुक्रवार को सतीपारा स्थित दीवान तालाब के पास से सामने आया है। यहां के निर्माणाधीन मकान के पास जुए का फड़ चल रहा रहा था। इसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी हाथ आजमा रही थीं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 4 महिला समेत 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से 36 हजार रुपए नकद व ताश की पत्ती जब्त की है। पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की कार्रवाई की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा जिले में चल रहे अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के सतीपारा दीवान तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

Read More मैनपाट की सरकारी जमीन पर भू-माफिया का कब्ज़ा, 9 साल के बच्चे को बना दिया जमीन का मालिक, करोड़ों की जमीन बेचने वाला सरगना गिरफ्तार

जब पुलिस पहुंची तो देखा कि तालाब के बगल में स्थित निर्माणाधीन मकान के बाहर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को अपने आसपास देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देखा कि जुआरियों के साथ 4 महिलाएं भी फड़ में मौजूद थीं। इसके बाद पुलिस ने मौके से 4 महिला समेत 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More दीपावली पर शराब बिक्री का टूटा रिकॉर्ड, पांच दिन में 546 करोड़ रुपये की शराब गटक गए लोग

उनके कब्जे से पुलिस ने 36 हजार रुपए जब्त किया है। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में कोतवाली टीआई मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक सूरज राय, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक चंचलेश सोनवानी व अमरेश दास शामिल रहे।

ये हैं गिरफ्तार 15 जुआरी
पुलिस ने जिन 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है, उनमें गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकालो निवासी सुरज तालुकदास पिता ओम प्रकाश 24 वर्ष, आकाश मण्डल पिता मुकुल मण्डल 22 वर्ष, सतीपारा निवासी सुखसाय पिता स्व. रूप साय 47 वर्ष, ग्राम सरगवां निवासी विक्रम वैध पिता नेपाल वैध 26 वर्ष,

प्रकाश सिंह पिता स्व. प्रभुनारायण सिंह 34 वर्ष, सतीपारा निवासी कृष्णा नामदेव पिता मधीन 65 वर्ष, भातूपारा निवासी आनंद दास पिता स्व.पुन्टुदास 50 वर्ष, सतीपारा निवासी विकास सिंह पिता प्रताप सिंह 26 वर्ष, मनीष नामदेव पिता रामशंकर नामदेव 47 वर्ष, गोपाल नामेदव पिता त्रिपुरारी नामदेव 31 वर्ष, गौरव सिन्हा पिता स्व. मणिभुषण सिन्हा 38 वर्ष शामिल हैं।

वहीं महिला जुआरियों में शहर के ब्रह्मपारा निवासी दीपा सिंह पति सुरेश कुमार 50 वर्ष, सतीपारा निवासी आरती पावले पति श्रवण पावले 34 वष, वर्षा सिंह पति दिवाकर सिंह 40 वर्ष व इमलीपारा निवासी प्रभा देवी पति छोटु प्रसाद गुप्ता 50 वर्ष शामिल हैं।

Tags:

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई