पोस्टर विवाद के साथ शुरू हुआ विधानसभा सत्र का चौथा दिन, मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सदन में हंगामा

पोस्टर विवाद के साथ शुरू हुआ विधानसभा सत्र का चौथा दिन, मनरेगा नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सदन में हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ। मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस विधायक अपने सीने पर पोस्टर लगाकर सदन पहुंचे, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। आसंदी ने व्यवस्था का हवाला देते हुए विधायकों से पोस्टर-बैनर हटाकर प्रश्नकाल में शामिल होने के निर्देश दिए।

कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों के सीने पर लगे ‘सत्यमेव जयते’ लिखे पोस्टरों को लेकर भाजपा विधायकों ने आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया कि क्या सदन में इस तरह की कोई परंपरा रही है। वहीं भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता बिना पोस्टर के हैं और बाकी विधायकों को मजदूर समझकर पोस्टर पहनाकर लाया गया है।

इस टिप्पणी पर कांग्रेस विधायकों ने तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि मजदूर शब्द का प्रयोग कर जनप्रतिनिधियों का अपमान किया गया है। आसंदी ने सभी सदस्यों से संयम बरतने और सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील करते हुए पोस्टर-बैनर हटाने को कहा।

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

इस दौरान कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव द्वारा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए जाने पर अजय चंद्राकर ने कहा कि व्यवस्था पर प्रश्न नहीं किया जा सकता। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के हस्तक्षेप पर भी सत्ता पक्ष ने यह कहते हुए आपत्ति जताई कि प्रश्नकाल में भाषण की अनुमति नहीं है। लगातार नोक-झोंक के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

देखिए सीधा प्रसारण –

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार