डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अरुण देव गौतम दस दिनों के अवकाश पर चले गए हैं। इस दौरान डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को प्रभारी डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है। वे 20 या 21 नवंबर तक इस पद पर रहेंगे।

सरकार के इस फैसले को सिर्फ अस्थायी व्यवस्था नहीं माना जा रहा। दस दिन के प्रभार के लिए भी किसी अन्य अधिकारी को तरजीह नहीं दी गई। हिमांशु गुप्ता को ही चुना गया। विभागीय हलकों में इसे साफ संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

कुछ समय से एक आईपीएस अधिकारी को लेकर चर्चा चल रही थी कि वे भावी डीजीपी हो सकते हैं। उन्हें लेकर कतिपय तत्वों द्वारा लगातार प्रचार भी किया जा रहा था। लेकिन सरकार के अंदर उनके प्रति सकारात्मक माहौल नहीं रहा। इस छोटे से फैसले ने वह बात साफ कर दी।

Read More लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना

हिमांशु गुप्ता फिलहाल जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक हैं। 1994 बैच के इस अधिकारी को राज्य सरकार ने अरुण देव गौतम के अवकाश के दौरान सबसे वरिष्ठ और विश्वसनीय विकल्प के रूप में चुना।

Read More खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर

डीजीपी रेस की पुरानी कहानी....

अरुण देव गौतम (1992 बैच) और हिमांशु गुप्ता (1994 बैच) दोनों ही डीजीपी पद की रेस में लंबे समय तक रहे। 2025 में अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के बाद गौतम को प्रभारी बनाया गया था। बाद में यूपीएससी पैनल से उन्हें स्थायी डीजीपी नियुक्त किया गया। हिमांशु गुप्ता भी उसी पैनल में शामिल थे। दोनों को पहले एडीजी से डीजी पद पर पदोन्नत किया जा चुका है। हिमांशु गुप्ता को सितंबर 2024 में डीजी जेल का प्रभार मिला था।

यह दस दिन का प्रभार सामान्य व्यवस्था लग सकता है, लेकिन चयन का तरीका सरकार की मंशा साफ बताता है। पुलिस महकमे में वरिष्ठता और विश्वास दोनों को तरजीह दी गई है।

1994 बैच के IPS अधिकारी हैं हिमांशु गुप्ता

हिमांशु गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2024 में अरुण देव गौतम के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) से पुलिस महानिदेशक (DG) के पद पर पदोन्नत किया गया था। 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ की अवैध वसूली का मास्टरमाइंड विकास अग्रवाल दुबई में पकड़ाया, भारत लाने की तैयारी शुरू
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: धान खरीदी से पहले रकबा और किसान पंजीयन में गड़बड़ी, 13 नवंबर को राजस्व अधिकारी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
6 साल में रकम डबल करने का झांसा, ग्रामीणों के 24 लाख डकारकर कंपनी फरार, डायरेक्टर समेत चार गिरफ्तार
स्वामी आत्मानंद स्कूल 2.50 एकड़ जमीन पर 56 कब्जेधारियों का डेरा, प्रशासन की सुस्ती पर हाई कोर्ट सख्त, एक महीने में जमीन खाली कराने का फरमान
रावन अल्ट्राटेक सीमेंट संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में मोहित सोमानी के घर छापा; सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में
रायपुर के भनपुरी में गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया काबू, लाखों का नुकसान
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत
Chhattisgarh Census 2027: पहली बार डिजिटल होगी जातियों की गणना, 10 जनवरी से घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना
Chhath Puja 2026: रायपुर में आज से छठ महापर्व की शुरुआत, महादेव घाट पर होगी भव्य पूजा, 70 से अधिक स्थानों पर जुटेंगे श्रद्धालु
Mungeli News: सीएम विष्णुदेव साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात, 24 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रमोशन का बड़ा खेल: 1 अप्रैल की कटऑफ डेट किनारे कर 18 अपात्र बने लैब तकनीशियन, जिनका पंजीयन पिछले माह हुआ वे भी प्रमोट