रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता

रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के विचरण क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक खबर सामने आई है। छाल रेंज के पुसल्दा गांव स्थित आमामुड़ा तालाब में नहाने के दौरान एक हाथी शावक की दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड तालाब में पानी और कीचड़ का आनंद ले रहा था, तभी अफरा-तफरी के बीच एक बड़ा हाथी अनजाने में शावक के ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हाथियों की चिंघाड़ गूंजती रही और झुंड देर रात तक तालाब किनारे डटा रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद एक मादा हाथी ने सूंड की मदद से मृत शावक को तालाब से बाहर निकालने की कोशिश की। शावक के शव के आसपास पूरी रात हाथियों का दल मंडराता रहा, जिससे इलाके में भय और संवेदना का माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह भी हाथियों का झुंड शव के करीब ही घूमता रहा, जिसके चलते वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंचने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं कर सकी। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर लौटने के बाद ही पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।hathi

रायगढ़ जिले में लगातार हो रही हाथी शावकों की मौत ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते पांच महीनों में जिले की अलग-अलग रेंजों में अब तक 8 हाथी शावकों की मौत दर्ज की जा चुकी है, जिसे वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बढ़ता मानव-हाथी संघर्ष, प्राकृतिक आवासों पर दबाव और झुंडों की असुरक्षित आवाजाही इन घटनाओं की बड़ी वजह बन रही है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Read More CG Crime News: नाखूनों में छिपा था हत्यारों का राज! 2 साल बाद DNA ने खोला लता साहू हत्याकांड, तीन आरोपी गिरफ्तार

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार