प्रश्नपत्र में चूक या लापरवाही? कुत्ते के नाम पर सवाल ने भड़काया धार्मिक विवाद, डीईओ को कारण बताओ नोटिस

प्रश्नपत्र में चूक या लापरवाही? कुत्ते के नाम पर सवाल ने भड़काया धार्मिक विवाद, डीईओ को कारण बताओ नोटिस

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शासकीय स्कूलों में कक्षा चौथी की अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में शामिल एक विवादित प्रश्न ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगने के बाद तूल पकड़ लिया है। मामले के सामने आते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया, जबकि लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

विवाद की जड़ बना सवाल
7 जनवरी को आयोजित कक्षा चौथी की अंग्रेजी परीक्षा में पहला वस्तुनिष्ठ प्रश्न था—
“What is the name of Mona’s dog?”
इसके चार विकल्प दिए गए थे:
(A) Bala, (B) No one is mentioned, (C) Sheru, (D) Ram

कुत्ते के नाम के विकल्पों में ‘राम’ शब्द शामिल होने पर विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। इसके बाद जिले में शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध तेज हो गया।

Read More Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग

शिक्षा विभाग ने प्रिंटिंग प्रेस पर डाला जिम्मा
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह प्रश्नपत्र विभाग द्वारा तैयार नहीं किया गया था। उनके अनुसार विभाग द्वारा बनाया गया प्रश्नपत्र छपा ही नहीं, बल्कि प्रिंटिंग प्रेस ने अलग प्रश्नपत्र छाप दिया। डीईओ ने कहा, “इस संबंध में प्रिंटिंग प्रेस को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उन्होंने यह प्रश्नपत्र किस आधार पर छापा। यदि इससे किसी की भावना आहत हुई है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।”

Read More Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?

डीईओ को कारण बताओ नोटिस
विवाद को गंभीरता से लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे प्रकरण पर तत्काल लिखित जवाब प्रस्तुत करें।

जांच समिति का गठन, 7 दिन में रिपोर्ट
इस मामले को लेकर NSUI रायपुर के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डीईओ हिमांशु भारतीय ने इसे विभागीय त्रुटि स्वीकार करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग से गलती हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक जांच समिति गठित की जा रही है, जो 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली और प्रश्नपत्र निर्माण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच