रोजगार भी बढ़ा, भुगतान भी पक्का: सीएम साय ने पेश किया नया ग्रामीण मॉडल, जाने

रोजगार भी बढ़ा, भुगतान भी पक्का: सीएम साय ने पेश किया नया ग्रामीण मॉडल, जाने

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीबी-जी राम जी अधिनियम को लेकर रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कानून विकसित भारत और विकसित गांव के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

मनरेगा से आगे बढ़ा नया मॉडल
सीएम साय ने बताया कि जहां मनरेगा के तहत 100 दिनों के रोजगार का प्रावधान था, वहीं अब वीबी-जी राम जी कानून के तहत 125 दिनों तक रोजगार दिया जाएगा। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक स्थायी आय का अवसर मिलेगा।

मजदूरी भुगतान की सख्त समय-सीमा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मजदूरी का भुगतान 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। पहले स्थिति यह थी कि 15 दिन बीतने के बाद भी मजदूरों को भुगतान नहीं मिल पाता था। नए अधिनियम के तहत यदि 7 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होता, तो श्रमिकों को अतिरिक्त राशि दी जाएगी।

Read More NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

किसानों को राहत, कृषि कार्य प्रभावित नहीं होंगे
वीबी-जी राम जी कानून के तहत बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिनों तक कार्य बंद रहेगा, जिससे किसानों को खेती के कार्य में कोई बाधा न आए।

Read More Dhamtari News: डायल 112 कंट्रोल रूम में आरक्षक की मौत, नाइट ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा; जांच में जुटी पुलिस

पलायन पर लगेगी रोक, शिकायतें होंगी कम
सीएम साय ने कहा कि इस कानून के लागू होने से गांवों से शहरों की ओर होने वाले पलायन में कमी आएगी। साथ ही रोजगार और भुगतान से जुड़ी शिकायतों में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिलेगी।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया संबल
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वीबी-जी राम जी अधिनियम से ग्रामीण स्तर पर रोजगार, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होगा, जिससे छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच