ईडी की रेड ने मचाई हलचल: मंत्री बोले नहीं बचेगा कोई, बैज का निशाना बड़ी मछलियों पर

ईडी की रेड ने मचाई हलचल: मंत्री बोले नहीं बचेगा कोई, बैज का निशाना बड़ी मछलियों पर

रायपुर/महासमुंद: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  आज रायपुर और महासमुंद में कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले कोई भी बच नहीं पाएंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच में संभाग आयुक्त भी निगरानी रखे हुए हैं और बाकी रिपोर्टों के आधार पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विधानसभा में विशेष विधेयक लाया गया था।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने ईडी की कार्रवाई को केवल खानापूर्ति करार दिया। बैज ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां केवल छोटी मछलियों को निशाना बना रही हैं, जबकि भारत माला मुआवजा घोटाले में बड़ी मछलियां रडार से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि मामले में बीजेपी के बड़े नेताओं के नाम भी सामने आए हैं।

9 ठिकानों पर हुई ईडी की छापेमारी
आज सुबह ईडी की टीम रायपुर में हरमीत खनूजा और महासमुंद में कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के घर पहुंची। सात अलग-अलग टीमों ने दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांच की। जांच के दौरान घर के भीतर पूरी कार्रवाई चल रही थी, जबकि बाहर पुलिस बल सुरक्षा में तैनात रहा। इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत को और गरमा दिया है और अब जनता की नजर उन बड़ी मछलियों पर है जो अभी तक जांच से बाहर हैं।

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच