2434 करोड़ की हेराफेरी पर ED का महाछापा, रायपुर से मुंबई तक 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड

2434 करोड़ की हेराफेरी पर ED का महाछापा, रायपुर से मुंबई तक 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ रेड

रायपुर: ED ने आज रायपुर, मुंबई, नागपुर समेत देशभर में 30 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई CBI में दर्ज उस मामले से जुड़ी है, जिसमें रियल एस्टेट निवेश फंड के जरिए निवेशकों से करीब 2,434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हेराफेरी का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने राजधानी रायपुर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक, कर्नाटक के बेंगलुरु और मुंबई में एक साथ कार्रवाई की। मुंबई में ईडी की टीम करीब 20 ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है, जबकि रायपुर, नासिक और बेंगलुरु में लगभग 10 अन्य ठिकानों पर दबिश दी गई है।

बताया जा रहा है कि यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है। सीबीआई ने आनंद जयकुमार जैन, उनकी कंपनी जय कॉर्प लिमिटेड, कारोबारी पराग शांतिलाल पारेख और उनसे जुड़ी कई अन्य कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट फंड के जरिए निवेशकों को गुमराह कर हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी की।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

गौरतलब है कि आनंद जयकुमार जैन मशहूर ऑनलाइन गेमिंग कंपनी ड्रीम11 के को-फाउंडर हर्ष जैन के पिता हैं, जिससे यह मामला हाई-प्रोफाइल बन गया है। ईडी की टीम दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच