पहली ही बारिश में डूबा रायपुर: निगम के दावों की खुली पोल, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी

पहली ही बारिश में डूबा रायपुर: निगम के दावों की खुली पोल, घरों में घुसा नाले का गंदा पानी

रायपुर। मानसून की पहली तेज बारिश ने राजधानी रायपुर में नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के मोवा स्थित आदर्श नगर, स्ट्रीट नंबर-8 में भारी जलभराव और उफनते नाले के कारण हालात बेहद खराब हो गए। कई घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया, जिससे लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी की सड़कें पानी में डूब गईं और कई जगह यह पहचानना मुश्किल हो गया कि सड़क कहां है और नाला कहां। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर रहे।

पहली बारिश में ही फेल हुई जल निकासी व्यवस्था
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश से पहले नगर निगम नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे करता है, लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की हकीकत सामने ला दी। कॉलोनी में बारिश का पानी और नाले का गंदा पानी एक साथ भर जाने से कई घरों का सामान भी प्रभावित हुआ। रहवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जलभराव की समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है।

तेज बहाव में बह गई साइकिल, बड़ा हादसा टला
रहवासियों के मुताबिक बीती रात तेज बहाव के दौरान एक व्यक्ति की साइकिल नाले में बह गई। हालांकि वह समय रहते सुरक्षित निकल गया, लेकिन लोगों का कहना है कि यदि कोई बच्चा या बुजुर्ग इस बहाव की चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी का बहाव इतना तेज था कि लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।

Read More मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान

अतिक्रमण और सफाई नहीं होने का आरोप
स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों से नाले पर अतिक्रमण बढ़ता गया, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि पहले 7 से 8 फीट चौड़ा नाला अब कई स्थानों पर सिकुड़कर 4 से 5 फीट का रह गया है। इसके अलावा नियमित सफाई नहीं होने से गाद और कचरा जमा है, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकासी नहीं कर पा रहा और पूरी कॉलोनी जलमग्न हो जाती है।

Read More रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले

स्थायी समाधान की मांग
आदर्श नगर के रहवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि नाले से अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए, व्यापक सफाई अभियान चलाया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि हर साल एक जैसी परेशानी झेलने के बावजूद समाधान नहीं निकलना चिंता का विषय है। अब नागरिकों की नजर इस बात पर है कि पहली ही बारिश के बाद सामने आई इन समस्याओं पर नगर निगम क्या कदम उठाता है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला