‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार

‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के जुन्नर इलाके में 9 साल की बच्ची की मौत के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पिंपलवंडी गांव में बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने 25 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

स्कूल नहीं गई थी बच्ची, घर में अकेली थी
पुलिस के अनुसार, बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी और उसके माता-पिता खेत मजदूरी करते हैं। मंगलवार को तबीयत खराब होने के कारण वह स्कूल नहीं गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोपहर के समय जब उसके माता-पिता घर से बाहर थे, तभी आरोपी कथित तौर पर बच्ची के घर के आसपास पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है।

बच्ची गायब हुई तो आरोपी भी तलाश में शामिल हो गया
शाम को बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयास के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी भी ग्रामीणों के साथ बच्ची को खोजने में शामिल रहा।  

Read More डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिला डीजीपी का प्रभार, सरकार ने दिया बड़ा संकेत

CCTV ने जांच को दी नई दिशा
मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसी दौरान एक फुटेज में एक व्यक्ति साइकिल से जाता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान साहिल खैरे के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार की।

Read More दुर्ग में नगर निगम सफाईकर्मी की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में; परिजनों ने जताई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका

आरोपी की निशानदेही पर मिला शव
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर नाले के पास पेड़ के नीचे से बच्ची का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

हाईवे पर उतरे ग्रामीण, कड़ी सजा की मांग
घटना की खबर फैलते ही पिंपलवंडी और आसपास के इलाकों में गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों और परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर पुणे-नासिक हाईवे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

SP के सामने भी जताया आक्रोश
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल के सामने भी ग्रामीणों ने अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है और उन्हें न्याय चाहिए।

प्रशासन ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने घटना पर दुख जताते हुए पुणे ग्रामीण पुलिस से जानकारी ली और जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करने की बात कही है।

अब पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर नजर
फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल कर रही है। एक मासूम की मौत के बाद उठे आक्रोश के बीच अब जांच एजेंसियों के सामने चुनौती है कि उपलब्ध CCTV, फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जाएं और अदालत के सामने मजबूत मामला रखा जाए।

Tags:

Latest News

रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान रूस में बड़ा विमान हादसा: An-12 सैन्य विमान क्रैश, सभी 17 लोगों की मौत; रिहायशी इलाके से दूर ले जाने की कोशिश में गई जान
शराब घोटाला और महादेव सट्टा केस: रवि उप्पल और विकास अग्रवाल को भारत लाने दुबई पहुंची CBI-ED की टीम
मुंबई में तंत्र-मंत्र के नाम पर 6.38 करोड़ की ठगी, 10 साल तक बुजुर्ग दंपती को डराकर हड़पे चार फ्लैट और 1200 ग्राम सोना
खोलार नदी में मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, नहाने गया था घर से; मौत की वजह तलाश रही पुलिस
छत्तीसगढ़ NHM भर्ती में बड़ी गड़बड़ी, 18 पदों की चयन प्रक्रिया निरस्त; छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, बड़े अफसरों पर सवाल
कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, नक्सली डम्प से हथियार और विस्फोटक बरामद
IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश
8 किमी की तीसरी रेल लाइन तैयार, अब CRS की हरी झंडी का इंतजार, बिलासपुर–पेंड्रारोड रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
अपंजीकृत वसीयत के भरोसे पूरे जमीन पर किया था कब्जे का दावा, गवाह तक पेश नहीं कर सका भाई, 3.428 हेक्टेयर जमीन में बहन का आधा हिस्सा तय
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग