चलती सफारी में अचानक लगी आग, रेत डालकर लोगों ने बुझाई लपटें

चलती सफारी में अचानक लगी आग, रेत डालकर लोगों ने बुझाई लपटें

बिलासपुर : शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास रिंग रोड पर मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक सफारी में अचानक आग लग गई । वाहन से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल गाड़ी सड़क किनारे रोक दी । इसके बाद सफारी में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए ।

युवकों ने रेत डालकर बुझाई आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सफारी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई । घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी हड़कंप मच गया । कुछ युवकों ने तत्परता दिखाते हुए पास से रेत लाकर जलती हुई सफारी पर डालना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।

Read More खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक

घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को भी दी गई l जानकारी मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, जबकि दमकल वाहन भी घटनास्थल की ओर निकला । हालांकि दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने रेत डालकर आग बुझा दी थी । आग बुझने के बाद क्षतिग्रस्त सफारी को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद रिंग रोड पर यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी । आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है । प्रारंभिक तौर पर वाहन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी l

Read More सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते

आग की इस घटना में सफारी को काफी नुकसान पहुंचा है । राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है ।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला