बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

बिलासपुर : आगामी गणेशोत्सव, दुर्गोत्सव और विश्वकर्मा जयंती को लेकर नगर निगम ने मूर्तिकारों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं । शहर में त्योहारों के लिए बनाई जाने वाली प्रतिमाओं में पीओपी, प्रतिबंधित प्लास्टिक और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी । नियमों का उल्लंघन करने पर मूर्तिकारों पर 5 हजार रुपये या इससे अधिक जुर्माना लगाने के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है ।

मूर्तिकारों की बैठक में दिए निर्देश

नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने शहर के मूर्तिकारों की बैठक लेकर प्रतिमा निर्माण में शासन और पर्यावरण संरक्षण मंडल की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा । उन्होंने मूर्तिकारों से पीओपी और रासायनिक रंगों की जगह पर्यावरण अनुकूल मिट्टी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की ।

आस्था के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी

अपर आयुक्त ने कहा कि मूर्तिकार हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इसलिए प्रतिमा निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है । उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिमाएं बनाई जाएं, जिनमें आस्था और कला के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिखाई दे ।

विसर्जन के दौरान बढ़ता है प्रदूषण

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि पीओपी, प्लास्टिक और रासायनिक रंग जल स्रोतों में पहुंचकर पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं । इससे जलीय जीवों और वनस्पतियों को भी नुकसान पहुंच सकता है । साथ ही मिट्टी और जल प्रदूषण की समस्या बढ़ती है । इसलिए प्रतिमाओं के निर्माण में जैव-अवक्रमणीय और प्राकृतिक सामग्री को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया ।

'आस्था भी, संस्कृति भी और पर्यावरण संरक्षण भी'

नगर निगम ने सभी मूर्तिकारों से आगामी उत्सवों में 'आस्था भी, संस्कृति भी और पर्यावरण संरक्षण भी' के संकल्प के साथ प्रतिमाओं का निर्माण करने की अपील की है । बैठक में शरद प्रजापति, राकेश प्रजापति, राकेश कौशिक, अमन प्रजापति, तापस पाल, सुरेश कश्यप, शाहिद, सुजीत सूत्रधार, नीरज कौशिल और क्रांति केंवट सहित बड़ी संख्या में मूर्तिकार मौजूद रहे ।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला