Naxal Encounter : सुकमा में डीआरजी का बड़ा वार, मुठभेड़ में 3 हार्डकोर नक्सली ढेर

Naxal Encounter : सुकमा में डीआरजी का बड़ा वार, मुठभेड़ में 3 हार्डकोर नक्सली ढेर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तीन सक्रिय नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ आज सुबह गोलापल्ली थाना क्षेत्र के सिंगनमरागु इलाके में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरजी के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावी कार्रवाई की। जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी कर उनके ठिकाने में घुसकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस मुठभेड़ में किस्टाराम एरिया कमेटी से जुड़े तीन हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं। पूरे ऑपरेशन की सीधी निगरानी सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण स्वयं कर रहे हैं।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

  • माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत – एरिया कमेटी मेंबर (ACM), किस्टाराम एरिया कमेटी
  • सोधी बंदी – एरिया कमेटी मेंबर (ACM), किस्टाराम एरिया कमेटी
  • नुप्पो बाजनी – एरिया कमेटी मेंबर (ACM), महिला नक्सली, किस्टाराम एरिया कमेटी

फिलहाल, इलाके में रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। अतिरिक्त बलों को क्षेत्र में रवाना किया गया है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Read More Raipur Crime News: पुलिस की सख्ती से बदला गांजा तस्करी का तरीका, अब घर तक डिलीवरी और कोड वर्ड का खेल!

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच