इंदौर हादसे के बाद रायपुर में अलर्ट, नालों से गुजरती पाइपलाइनें खोल रही हैं बीमारी का रास्ता, नल से बदबूदार पानी, शहर में दहशत

इंदौर हादसे के बाद रायपुर में अलर्ट, नालों से गुजरती पाइपलाइनें खोल रही हैं बीमारी का रास्ता, नल से बदबूदार पानी, शहर में दहशत

रायपुर। मध्यप्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बाद अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी चिंता गहराने लगी है। शहर में कई जगहों पर पेयजल पाइपलाइनें सीधे नालों के बीच से होकर गुजर रही हैं, जिससे गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिलने का गंभीर खतरा बना हुआ है।

कई इलाकों में पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त
जमीनी पड़ताल में सामने आया है कि रायपुर के मोवा, सड्डू और जोरा जैसे इलाकों में पानी की लाइनों की स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर पाइपलाइनें टूटी हुई हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से कई बार बदबूदार और मटमैला पानी आता है।untitled-design-1617517072491763728674_1767534580

बार-बार सप्लाई बंद, बढ़ी परेशानी
पानी की आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नई पाइपलाइन बिछाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पुरानी और कमजोर लाइनें और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।

Read More 1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

इंदौर हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद रायपुर नगर निगम भी सतर्क हो गया है। महापौर मीनल चौबे और नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Read More ट्रेन पकड़ने से पहले खुला राज! बिलासपुर स्टेशन पर 6.47 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नालों की सफाई और एसटीपी पर फोकस
निरीक्षण के दौरान सरोना डंपिंग यार्ड और शीतला माता मंदिर के पास स्थित शासकीय भूमि का सीमांकन कर जनहित कार्यों की योजना बनाने के निर्देश दिए गए।साथ ही चिंगरी और पीहर नालों की सफाई कर गंदे पानी को सीधे एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पहुंचाने, उसके ट्रीटमेंट और ट्रीटेड पानी को उद्योगों को बेचकर नगर निगम की आय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

हर साल पीलिया-डायरिया का खतरा

  • रायपुर में दूषित पानी से पीलिया और डायरिया की समस्या हर साल सामने आती है, खासकर बारिश के मौसम में।
  • वर्ष 2020 में पीलिया के 700 से अधिक मरीज सामने आए थे।
  • 2024 में लाभांडी इलाके में 25 से ज्यादा लोग पीलिया से प्रभावित पाए गए।
  • 2025 की शुरुआत में अभनपुर और आसपास के क्षेत्रों में डायरिया और पीलिया के मामले दर्ज किए गए हैं।
  • डॉक्टरों के अनुसार, इन बीमारियों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है।

30–40 साल पुरानी पाइपलाइनें बनीं बड़ी समस्या
विशेषज्ञों का कहना है कि रायपुर की कई मुख्य पानी की पाइपलाइनें 30 से 40 साल पुरानी हो चुकी हैं। अधिक दबाव पड़ते ही ये फट जाती हैं, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद होता है और गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल जाता है।

शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर
नगर निगम ने नागरिकों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-0008 जारी किया है। हालांकि, लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समाधान में काफी देरी होती है।

इंदौर में दूषित पानी से मौतों का मामला
उल्लेखनीय है कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 150 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में जल सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच