कोटवार नियुक्ति पर बवाल: अपात्र महिला की नियुक्ति का आरोप, विरोध में उतरे 100 से ज्यादा ग्रामीण

कोटवार नियुक्ति पर बवाल: अपात्र महिला की नियुक्ति का आरोप, विरोध में उतरे 100 से ज्यादा ग्रामीण

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कोटवार की नियुक्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। देवभोग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटगांव में नई नियुक्ति के विरोध में ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी करते हुए एक अपात्र महिला को कोटवार नियुक्त कर दिया गया। इससे नाराज 100 से अधिक ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने नियुक्ति रद्द कर नियमानुसार दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की नियुक्ति का मामला नहीं, बल्कि पारदर्शिता और प्रशासनिक निष्पक्षता से जुड़ा विषय है। यदि समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्रामसभा के प्रस्ताव को नजरअंदाज करने का आरोप
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के तत्कालीन कोटवार गुलाब बघेल के निधन के बाद रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए ग्रामसभा आयोजित की गई थी। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उत्तराधिकारी का नाम प्रस्तावित कर प्रशासन को भेजा था। लेकिन आरोप है कि ग्रामसभा की अनुशंसा को दरकिनार करते हुए दूसरे परिवार की महिला को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में असंतोष का माहौल है और लोगों का प्रशासनिक प्रक्रिया पर भरोसा भी प्रभावित हुआ है। उनका आरोप है कि नियुक्ति प्रक्रिया में स्थानीय राय और परंपरागत व्यवस्था को महत्व नहीं दिया गया।

तहसील कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
नियुक्ति के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन में महिलाओं और बुजुर्गों की भी भागीदारी रही। ग्रामीणों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि नियुक्ति नियमों के विपरीत हुई है तो उसे तत्काल निरस्त किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक शिकायत करेंगे।

Read More 500 रुपए के लिए वृद्धा का गला रेत दिया… पांच दिन तक गांव में घूमता रहा हत्यारा, पुलिस ने राज खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सरपंच बोले- कमिश्नर और कोर्ट तक जाएंगे
मामले को लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर प्रशासन स्तर पर समाधान नहीं निकला तो पूरे मामले को संभागायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय की शरण भी ली जाएगी ताकि नियुक्ति प्रक्रिया की वैधानिक जांच हो सके।

Read More निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?

तहसीलदार ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, तहसीलदार ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कोटवार की नियुक्ति निर्धारित नियमों और शासन द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से पूरी की गई है और किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई। फिलहाल, ग्रामीण अपने आरोपों पर कायम हैं, जबकि प्रशासन नियुक्ति को नियमसम्मत बता रहा है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि मामले में आगे जांच होती है या फिर विवाद कानूनी लड़ाई तक पहुंचता है।

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना