मानसून सत्र के पहले गरमाई सियासत: परंपरा से हटकर 6 दिन पहले बुलाई गई विधायक दल की बैठक; नकटी विवाद और अविश्वास प्रस्ताव पर बनेगी रणनीति

मानसून सत्र के पहले गरमाई सियासत: परंपरा से हटकर 6 दिन पहले बुलाई गई विधायक दल की बैठक; नकटी विवाद और अविश्वास प्रस्ताव पर बनेगी रणनीति

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। आगामी मानसून सत्र से पहले बीजेपी ने अपनी राजनीतिक रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में बीजेपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। मंगलवार शाम को होने वाली इस बैठक में सभी मंत्री और बीजेपी विधायक शामिल होंगे।

आमतौर पर विधानसभा सत्र शुरू होने पर यह बैठक बुलाई जाती है। ऐसी बैठकें सत्र शुरू होने के ठीक पहले आयोजित होती थीं, लेकिन इस बार छह दिन पहले ही सभी विधायकों को रायपुर बुलाया गया है। एक हफ्ते पहले यह बैठक करने पर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सामान्य परंपरा से पहले विधायक दल की बैठक बुलाने को लेकर माना जा रहा है कि विपक्ष के संभावित हमलों का जवाब देने के लिए सरकार अपनी रणनीति तय करेगी।

विपक्ष के 1033 सवाल और अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में कुल पांच बैठकें प्रस्तावित हैं। जानकारी के अनुसार विपक्ष विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकता है। विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए पहले ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विपक्षी विधायकों ने विभिन्न विभागों के 1033 से अधिक सवाल लगाए हैं। मानसून सत्र के दौरान सरकार को तीखे सवालों और आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। सरकार के सामने कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर विपक्ष पहले से आक्रामक रुख अपनाए हुए है।

Read More स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर

इन प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति

सूत्र बताते हैं कि विपक्ष जिन प्रमुख मुद्दों को सदन में उठाने की तैयारी कर रहा है, उनमें रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई सबसे ऊपर मानी जा रही है। नकटी में जिस तरह के हालात बने हैं उससे सरकार घिरते हुए नज़र आ रही है। संगठन और मंत्रियों की सफाई में भी अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं और विधानसभा में कांग्रेस इसको लेकर हमलावर हो सकती है।

Read More Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई

इसके अलावा इन मुद्दों पर भी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है:

  •  कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।
  •  किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता।
  •  प्रदेश में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति तथा अन्य जनहित के मुद्दे।

बैठक में तय होगी विधायकों की भूमिका

इन सब बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सदन में रखने और विपक्ष के आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देने पर चर्चा होगी। सभी विधायकों की भूमिका तय करने के अलावा विभागवार तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी, ताकि सदन में किसी भी सवाल का प्रभावी जवाब दिया जा सके।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। एक ओर विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है, वहीं बीजेपी भी पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरने की रणनीति बना रही है। मंगलवार को होने वाली विधायक दल की बैठक आगामी विधानसभा सत्र की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक साबित हो सकती है। दोनों पक्षों की आक्रामक तैयारी को देखते हुए विधानसभा का यह सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार