सड़क की मांग पर पामगढ़ में चक्काजाम: 5वें दिन भी युवाओं का आमरण अनशन जारी, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

सड़क की मांग पर पामगढ़ में चक्काजाम: 5वें दिन भी युवाओं का आमरण अनशन जारी, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ में डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। आज सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने अंबेडकर चौक पर चक्काजाम कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित हो गया। आंदोलन की अगुवाई महिलाओं ने की, जबकि बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। उनका आरोप है कि वर्षों से सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद केवल आश्वासन मिलते रहे, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।

पांचवें दिन भी अनशन जारी
सड़क निर्माण की मांग को लेकर गांव के आठ युवा पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। अब इस आंदोलन को पूरे क्षेत्र का समर्थन मिलने लगा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन, इलाज और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

व्यापारियों ने भी दिया साथ
आंदोलन को पामगढ़ के व्यापारियों का भी समर्थन मिला है। विरोध के समर्थन में नगर के अधिकांश बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में आंदोलन का व्यापक असर देखने को मिला। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार आंदोलनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

Read More सड़कों पर मवेशी, हादसों का डर… अब पशुओं को लेकर प्रशासन के दरवाजे पहुंचे ग्रामीण, अफसर रह गए हैरान!

आश्वासन से नहीं माने ग्रामीण
एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है और दिसंबर से नए सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि ग्रामीण इस आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए और चक्काजाम जारी रखा। फिलहाल प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है। सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Read More CGMSC में पुराने रेट कॉन्ट्रैक्ट पर आदेश अटका, सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट  छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले... कांकेर, कबीरधाम समेत 5 जिलों को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट 
जिला पंचायत CEO के खिलाफ BSP का प्रदर्शन, FIR और बर्खास्तगी की मांग
बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’